आज से आंदोलन उग्र करेंगे आउटसोर्स कर्मी।
आज से आंदोलन उग्र करेंगे आउटसोर्स कर्मी…..

एनएचएल नेटवर्क:-
देहरादून। कोरोनाकाल में काम करने वाले कर्मचारियों को हटाए जाने के विरोध और अन्य मांगों को लेकर लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के आउटसोर्स कर्मचारी मंगलवार से आंदोलन उग्र करेंगे। कर्मचारी आउटसोर्स, वाहन – चालक, ऑपरेटर, हेल्पर, विद्युत, यांत्रिक- संयुक्त कर्मचारी संघ के बैनर तले 20 दिनों से आंदोलनरत हैं। संघ के प्रदेश महामंत्री विरेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि 16 नवंबर को संघ से जुड़े आउटसोर्स कर्मचारी प्रदेश भर में धरना प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ आंदोलन करेंगे। जबकि 17 नवंबर को सचिवालय कूच किया जाएगा। चौहान ने कहा कि कोरोना काल के संकट भरे समय में विभाग के आउटसोर्स कर्मचारियों ने काम किया लेकिन विभाग और सरकार कर्मचारियों की मांगों को अनदेखा कर रही है।

