आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने तीन कृषि बिलों के खिलाफ देशव्यापी किसान आंदोलन का समर्थन करते हुए गांधी चौक में धरना प्रदर्शन किया।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क..
पिथौरागढ़। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने तीन कृषि बिलों के खिलाफ देशव्यापी किसान आंदोलन का समर्थन करते हुए गांधी चौक में धरना प्रदर्शन किया और रैली निकाली। उन्होंने कहा कि जब तक काला कानून मोदी सरकार वापस नहीं लेती चैन से नहीं बैठेंगे।
आप के प्रदेश प्रवक्ता सुशील खत्री के नेतृत्व में देशव्यापी किसान आंदोलन को समर्थन करते हुए गांधी चौक में मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए दिनभर कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया। प्रदेश प्रवक्ता खत्री ने कहा कि सरकार किसानों के साथ धोखा कर रही है जब तक तीन कृषि कानूनों को वापस नहीं लिया जाता आम आदमी पार्टी चैन से नहीं बैठेगी। उन्होंने कहा कि 13 दिन हो गए हैं देश का किसान आंदोलन में सड़कों पर है और मोदी सरकार किसानों के हित में फैसले लेने से न जाने क्यों कतरा रही है। उन्होंने कहा कि किसानों की सारी मांगे जायज है उसे सरकार ने नैतिकता के आधार पर मान लेना चाहिए। आप नेता सुरेश जोशी ने कहा कि देश का युवा किसानों के साथ है जब तक इस काले कानून को निरस्त नहीं किया जाता तब तक युवा सड़कों पर आंदोलन करता रहेगा । 3:00 बजे धरना खत्म करने के बाद आप कार्यकर्ताओं ने नगर के गांधी चौक, सिमलगैर बाजार, नगरपालिका चौक, होते हुए रामलीला मैदान तक मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रैली निकाली। वहीं नगर में बंद को व्यापक समर्थन हासिल हुआ आम आदमी पार्टी ने के नेताओं ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में डॉ लोकेश जोशी, राकेश वर्मा, इमरान अली, नवीन शर्मा ,भावना शर्मा, एड सरोज देऊपा, मुकेश जोशी, शंकर राम ,योगेश तिवारी, सहदेव नाथ, विनय भाटिया सहित कहीं आप कार्यकर्ता मौजूद रहे।

