आम आदमी पार्टी के कुमाऊं प्रभारी जितेंद्र फुलारा ने दो दिवसीय पिथौरागढ़ विधानसभा में भ्रमण के दौरान आप कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत करने की सलाह,

न्यूज होम लाइव नेटवर्क टीम….
पिथौरागढ़ आम आदमी पार्टी के कुमाऊं प्रभारी जितेंद्र फुलारा ने दो दिवसीय पिथौरागढ़ विधानसभा में भ्रमण के दौरान आप कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की उन्होंने संगठन को मजबूत करने की सलाह दी। उन्होंने नगर में 40 से अधिक अधिक बूथ प्रतिनिधियों को प्रमाण पत्र भेंट किया।
रामलीला मैदान सदर में आप के कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए कुमाऊं प्रभारी भ्रमण पर हैं उन्होंने पिथौरागढ़ पहुंचकर विधानसभा का जायजा लिया कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और सभी को संगठन की मजबूती की ओर ध्यान देने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि पूरे देश में राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल जी की नीतियों पर लोग विश्वास जता रहे हैं यह समय लोगों से मिलने और लोगों को आम आदमी पार्टी से जुड़ने का है। उन्होंने नगर और ग्रामीण क्षेत्र के 40 से अधिक युवाओं को बूथ प्रतिनिधि प्रमाण पत्र देते हुए बधाई दी और बूथ को मजबूत करने की जानकारी दी। बैठक में प्रदेश प्रवक्ता सुशील खत्री ने एक बूथ दस यूथ पर जोर देते हुए इस कार्य को संकल्प के रूप में करने की बात कही। बैठक में गोविंद बिष्ट, एड आलोक चौधरी, सुरेश जोशी, गिरीश जोशी, राकेश वर्मा, नरेंद्र ग्वाल, भावना शर्मा, रंजीत कोरंगा, नवीन शर्मा, इमरान अली, प्रदीप सीपाल, अशोक पांडे ,कैलाश कथायत, सहदेव नाथ ,अशोक पांडे, लोकेश जोशी पंकज, विनय भाटिया, धीरज जोशी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

