आवासीय विधा निकेतन में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

बलिया/न्यूज लाइव संवाददाता श्याम सुदंर कुमार:–
बलिया प्रखंड क्षेत्र के प्रशांत नगर में पिछले कई वर्षो से चल रहे आवासीय विधा निकेतन स्कूल में रविवार के सुबह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन बलिया व्यापार मंडल अध्यक्ष राकेश सिंह ने किया । इस मौके पर आवासीय विधा निकेतन स्कूल के छात्र छात्रा के द्वारा भव्य नाटक “कानून मुजरिम” खेला गया और बच्चो ने उपस्थित सभी अतिथि का मन मौह लिया इस अवसर पर विधालय प्राचार्य रामानंद सिंह,प्रधानाध्यापक रामरत्न जी,अरविंद जी,दैनिक भास्कर पत्रकार कृष्णनंदन सिंह सहित अन्य गणमान्य अतिथि मौजूद थे।

