कलश शोभा यात्रा के साथ श्रीमद भागवत कथा का आयोजन

बलिया/न्यूज लाइव संवाददाता श्याम सुदंर कुमार:–
बलिया : सनहा पश्चिम में पहलीवार सामूहिक रूप से श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ समारोह एवं कलश शोभा यात्रा से ग्रमीण श्रद्धालुओं में काफी उत्साह व धर्म के प्रति आस्था व्याप्त देखा गया।ग्राम वासियों के सहयोग व शिव शक्ति शांति समिति के सौजन्य से शिव मंदिर परिसर में आयोजित नौ दिवसीय श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के प्रथम चरण में शनिवार को भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई।जिसमें नूतन वस्त्र धारण कर माथे पर कलश उठाए 201 कुंवारी कन्याओं की कतार बद्धता कुछ अलग ही छटा विखेरती दिखी।कलश शोभा यात्रा शिव मंदिर परिसर से प्रारंभ हो कर माली टोला, बरैटोली,नौवा टोली,बिचला टोला, काशिनाथपुर,मत्तूनरोई,होते हुए अवध तिरहुत पथ के माध्यम से गुजर कर बखड्डा,सनहा नया टोला के रास्ते पुनः कथा स्थल शिव मंदिर पहुंची।कलश शोभा यात्रा के साथ संपूर्ण ग्राम वासी स्त्री,पुरुष एवं बच्चे की राधे-राधे,एवं हरहर महादेव के जयघोष करते हुए शामिल दिखे।इस अवसर पर रथ पर सवार कथा वाचक अयोध्या वासी श्री विष्णु जी महाराज के साथ दर्जनों घोड्सवार कलश शोभा यात्रा की भव्यता को प्रदर्शित करती रही।
कथा ज्ञान यज्ञ आयोजक मंडली के सदस्य राजीव रंजन,पंसस उमेश झा,शशि सिन्हा, गणेश अम्बष्ट,विजय सिन्हा,नीरज पौद्दार,अनिल शर्मा,देवन चौरसिया,मो अशलम सहित कई ने बताया की श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन दो जून से आठ जून तक दिन दो बजे से संध्या छह बजे तक निर्वाध चलती रहेगी।उपरांत नौ जून को कथा ज्ञान यज्ञ की पूर्णाहुति की जाएगी।कथा यज्ञ में अपार श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना को देखते हुए भव्य पंडाल के साथ अन्य सुविधाओं की व्यवस्था की गई ।

