आशादीप मोतीनगर में सक्षम द्वारा नेत्र शिविर का आयोजन
न्यूज होम लाइव के लिए लाल कुआं से रामाकांत पंत की रिपोर्ट
लालकुआ। सक्षम जिला इकाई हलद्वानी द्वारा आज नेत्रदान पखवाड़े के तहत आशादीप आश्रम मोती नगर में एक नेत्र कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें वेदांता हॉस्पिटल हल्द्वानी के वरिष्ठ चिकित्सक राजेश पाठक जी के नेतृत्व में कुशल डॉक्टरों की टीम के द्वारा लगभग 58 दिव्यांगों के साथ-साथ 72 लोगों का नेत्र परीक्षण किया गया । इस शिविर में तीन नेत्र रोगियों को ऑपरेशन की सलाह दी गई तथा लगभग 27 लोगों को चश्मे लगाने के लिए नंबर वितरित किए गए । इस शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में श्री मनोज पाठक जी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में पृथ्वीपाल सिंह रावत और शोभा बिष्ट जी उपस्थित रहे । मुख्य वक्ता के रूप में सक्षम के प्रांतीय महासचिव श्री ललित पन्त जी ने सक्षम द्वारा चलाई जा रही योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए दिव्यांगों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए उपस्थित जनसमूह को आगे आने के लिए प्रेरित किया । मुख्य अतिथि श्री पाठक जी ने सक्षम के द्वारा चलाये जा कार्यक्रमों की सराहना करते हुए भविष्य में सहयोग देने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहरायी। अध्यक्ष श्री कृष्णा कांडपाल जी ने वेदांता के डॉक्टरों के द्वारा दिये संयोग के लिए उनका आभार प्रकट किया । इस कार्यक्रम का संचालन जिला सचिव भुवन गुणवंत ने किया। इस शिविर में मुख्य रूप से सक्षम जिला इकाई हल्द्वानी के उप सचिव श्री गौतम तिवारी, श्रीमती रश्मि पांडे , महिला प्रमुख श्रीमती पूर्णिमा गुणवंत ,कोषाध्यक्ष श्री दुर्गा दत्त दानी , अस्थि बाधित प्रकोष्ठ प्रमुख निर्मला मेहता, कार्यालय प्रमुख लक्ष्मी नारायण ,दीपा खत्री,शरीफ खान , प्रकाश चन्द्र कान्डपाल, राजेश जी,आनन्द जी,एवं आशादीप के श्रीमती अलीशा जार्ज एवं सिस्टर बेनेट सहित अनेक दिव्यांग जन और समस्त स्टाफ उपस्थित रहे । इस कार्यक्रम के को सफल बनाने में समाजसेवी श्री कमलेश चंदोला जी का विशेष सहयोग रहा।

