FEATUREDGeneralLatestNewsuttarakhandदेहरादून

उत्तराखंड कुमाऊँ गढ़वाल में बिजली की दरें घटाई गई।

न्यूज होम लाइव डैस्क 

देहरादून। उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग ने वर्ष 2020 -21 के लिए बिजली की दरों में औसत 4% की कमी की है। घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 18 पैसे, व्यवसायिक उपभोक्ताओं के लिए 35 पैसे और एलटी और एचटी उद्योगों के लिए 23 पैसे प्रति यूनिट बिजली सस्ती करने का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा बीपीएल उपभोक्ताओं को भी बड़ी राहत मिली है नई दरें 1 अप्रैल से लागू हो गयी है। अब तक उपभोक्ताओं का औसत बिल ₹4.62 पैसे प्रति यूनिट था जो अब ₹4. 44 पैसे प्रति यूनिट हो जायेगा ।  व्यवसायिक दर ₹6. 73 ऐसे था जो अब ₹6. 38 हो गया है।  एलटी औद्योगिक उपभोक्ता की दर ₹6. 26 पैसे थी जो कि 6.03 पैसे हो गई है, एचटी उपभोक्ता की दर ₹6. 29 में से थी और अब ₹6.06 पैसे प्रति यूनिट हो गई है घरेलू श्रेणी में 3. 90% व्यवसायिक श्रेणी में 5.20% एलटी में 3.67% और एचटी श्रेणी में 3.67% की कमी आ गई है। गौरतलब है कि राज्य में 2367855 बिजली उपभोक्ता है जिसमें से 2070000 घरेलू उपभोक्ता हैं 224000 व्यवसायिक उपभोक्ता और 13354 औद्योगिक उपभोक्ता है 60,000 से अधिक किसान व अन्य उपभोक्ता है । बीपीएल उपभोक्ताओं को राहत देते हुए उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग ने 1 रूपए 83 पैसे प्रति यूनिट से कम करके ₹1.61 पैसे प्रति यूनिट कर दिया है इस श्रेणी में 12.2% की कमी गई की गई है इसके अलावा गोशाला, गौ सदन, लघु डेयरी को बढ़ावा देने के लिए बिजली की दरों में कमी की गई है पहली बार इलेक्ट्रॉनिक वाहन चार्जिंग स्टेशन के लिए ₹5. 50 पैसे प्रति यूनिट रेट तय किया गया है।सभी उपभोक्ताओ को राहत मिलेगी।

Share This News