उत्तराखंड बीजेपी के प्रत्याशियों की लिस्ट, सूची में देखिए इनको मिला टिकट।
न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-
देहरादून- उत्तराखंड की आज की सबसे बड़ी खबर सामने आई है कि भारतीय जनता पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। पिछले कई दिनों से रायशुमारी के बाद पैनल तय किया गया था जिसके बाद भारतीय जनता पार्टी की कोर कमेटी में विचार मंथन होने के बाद दावेदारों के नाम केंद्रीय चुनाव समिति के सामने रखे गए और काफी मंथन के बाद भारतीय जनता पार्टी ने आज अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, संगठन महामंत्री अजेय, प्रदेश प्रभारी प्रह्लाद जोशी समेत तमाम भाजपा नेताओं के गहन मंथन के बाद विधानसभा में संभावित दावेदारों के बीच भाजपा ने अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं



