FEATUREDGeneralHealthLatestNewsuttarakhandदेहरादून

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के मामले अब 1985 हुए।


न्यूज होम लाइव हैल्थ डैस्क

देहरादून। उत्तराखंड में आज कोरोना पॉजिटिव के 43 मामले आए हैं ।  जिसे मिलाकर उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के मामले अब 1985 हो गए हैं।
 जिसमें सक्रिय केसों की संख्या 717 है और रिकवर मामलों की संख्या बढ़कर 1230 हो गई है। अभी तक 25 लोगों मृत्यु हो चुकी है आज 613 लोगों के सैंपल रिपोर्ट  नेगेटिव पाए गए हैं। आज टिहरी जनपद से 9, अल्मोड़ा से 14, देहरादून और नैनीताल से 8-8, रुद्रप्रयाग से दो, उत्तरकाशी  और पौड़ी से 1-1 कोरोना संक्रमण के मामले आए हैं जिनमें दो हेल्थ केयर वर्कर भी हैं इनमें से तीन लोगों की ट्रैवल हिस्ट्री ज्ञात नहीं है बाकी सब प्रवासी उत्तराखंड है।
हरिद्वार में 51, देहरादून में 21, टिहरी में 10 और उधमसिंह नगर और पौड़ी में 2-2 कंटेनमेंट जोन है।

Share This News