GeneralHealthLatestNewsuttarakhand

उत्तराखंड में बदली जोनों की स्थिति, ऑरेंज जोन के दो जिले भी रेड जोन में, सामिल।

 

न्यूज होम लाइव हैल्थ डैस्क

देहरादून।उत्तराखंड सरकार ने हरिद्वार और नैनीताल जिलों में गत दिनों नये मामले आने के बाद देहरादून के साथ हरिद्वार व नैनीताल जिलों को भी रेड जोन में रख दिया है। इसके बाद इन दोनों जिलों में सोमवार 20 अप्रैल से लॉक डाउन में किसी तरह की छूट मिलने की उम्मीद लगभग समाप्त हो गई है। 
अपर सचिव स्वास्थ्य, युगल किशोर पंत ने रविवार को पत्रकारों को बताया कि कोरोना संक्रमित मामलों के आधार पर प्रदेश को तीन जोन में बांटा गया है। प्रदेश में अब तक कुल कोरोना वायरस संक्रमित मामलों में से 80 फीसदी मामले देहरादून, नैनीताल और हरिद्वार में सामने आए हैं। इसलिए इन तीनों जिलों को रेड जोन में शामिल किया गया है। वहीं, ऊधमिसंह नगर, अल्मोड़ा और पौड़ी को ऑरेंज जोन में और अन्य सात जिलों को ग्रीन जोन में रखा गया हैं।

Share This News