उत्तराखंड मे कोरोना वायरस के 658 नए मामले सामने आए, जिसके साथ ही कुल आंकड़ा 26094 हो गया है।
न्यूज होम लाइव हैल्थ डैस्क…
देहरादून । उत्तराखंड में मंगलवार को कोरोनावायरस के 658 नए मामले सामने आए हैं जिसके साथ ही कुल आंकड़ा 26094 हो गया है। अब तक ठीक होकर डिस्चार्ज होने वाले लोगों की संख्या 17473 हो गई है । जबकि आज कोरोना से 12 मौत हुई है । और अब तक मरने वाले लोगों का आंकड़ा 360 पहुंच गया है जबकि 8184 एक्टिव केस हैं और रिकवरी रेट घटकर 66 फ़ीसदी हो गया है। आज आए मामलों में अल्मोड़ा में 24, बागेश्वर में 14, चमोली में छह, चंपावत में 23, देहरादून में 248, हरिद्वार में 82, नैनीताल में 112, पौड़ी गढ़वाल में नौ, पिथौरागढ़ में 16, रुद्रप्रयाग में 11, टिहरी गढ़वाल में 33, उधम सिंह नगर में 56 और उत्तरकाशी में 11 मामले सामने आए हैं।

