FEATUREDGeneralHealthLatestNewsuttarakhandदेहरादून

उत्तराखंड सचिवालय में अनु सचिव के पद पर तैनात हरि सिंह की कोरोना से मौत।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क

देहरादून, उत्तराखंड सचिवालय में अनु सचिव के पद पर तैनात हरि सिंह की मौत हो गई है। हरि सिंह में कोरोना के लक्षण पाए जाने के बाद बीते 9 सितंबर को उन्हें एम्स में भर्ती किया गया था। उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। आज सुबह उन्होंने अस्पताल में उपचार के दौरान अंतिम सांस ली।
हरि सिंह खनन विभाग में अनु सचिव के पद पर तैनात थे। वह कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के काफी करीबी माने जाते थे। उनके निधन से सचिवालय कर्मियों में शोक की लहर है।
उत्तराखंड में कोरोना वायरस संक्रमण लगातार फैलते जा रहा है। कोरोना के बढ़ते केसो ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है। राज्य में एक दिन में कोरोना के डेढ़ हजार केस सामने आ रहे है।अनु सचिव हरि सिंह के निधन पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शोक जताया है।

Share This News