उत्तराखण्ड के अंतिम गाँव माणा की यात्रा कर वापस साईकिल यात्रियो के दल का चौकोडी मे स्वागत।
न्यूज होम लाइव व्यूरोः
बेरीनाग पर्यटन दिवस के दिन पिथौरागढ़ से उत्तराखंड के अंतिम गांव माणा,नीती तक यात्रा पर निकला साइकिल यात्रियों का दल ब्रहस्पतिवार को वापस चौकोड़ी पहुंचने पर दल में सामिल लोगो का स्वागत किया गया। दल के प्रमुख चार सदस्यों जगदीश भट्ट, दीपक कल्पासी, ललित पंत, चन्द्र मोहन पांगती, वीरेन्द्र सिंह दारियाल आदि ने स्थानीय पर्यटक व्यवसायियों के साथ मुलाकात की तथा साहसिक गतिविधियों की संभावनाओं पर चर्चा की।उन्होंने बताया कि चौकोड़ी में पर्वतारोहण, रैपलिंग, बर्ड वाचिंग, मोटर बाईकिंग, साइकिल जैसी अनेकानेक गतिविधियों की अपार संभावनायें हैं।यहाँ विभिन्न साहसिक गतिविधियों के माध्यम से स्थानीय व बाहरी पर्यटकों को आकर्षित किया जा सकता है।अगले वर्ष हिमालय माउंटेन साइकिलिंग ग्रुप द्वारा साहसिक गतिविधियों पर आधारित एक कैंप भी आयोजित किया जायेगा।विभिन्न स्कूलों के बच्चों व युवाओं को गाइड के रूप में भी तैयार करने पर योजना बनाने पर विचार किया जा रहा है।यात्रियों के स्वागत कार्यक्रम में तरूण मेहरा, हरीश चुफाल ‘एकलव्य’ ,हरीश भण्डारी, रमेश पाण्डे, राजू मेहरा आदि कई लोग मौजूद रहे।

