उत्तराखण्ड में कोरोना वायरस संक्रमितो का आंकड़ा 400 हुआ,
न्यूज होम लाइव हैल्थ डैस्क:-
देहरादून- राज्य में कोरोनावायरस कोविड-19 का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हैल्थ बुलेटिन में राज्य के 51 मरीजों को कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। अब उत्तराखड कोरोना संक्रमितो काा आंकड़ा बढ़कर 400 पहुंच गया है। मंगलवार को 3 बजे के कोरोना हैल्थ बुलेटिन 51 लोगों पर कोरोनावायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई जिसमें से नैनीताल में 10, अल्मोड़ा में तीन, हरिद्वार में पांच, टिहरी गढ़वाल में 14, उधम सिंह नगर में दो, पिथौरागढ़ में 14 लोगों का कोरोनावायरस पोजिटिव आया इसी के साथ ही आंकड़ा 400 पहुंच गया है।


