ऋचा जोगी की जीत पक्की करने मायावती अकलतरा में 4 नवंबर को भरेंगी चुनावी हुंकार
न्यूज होम लाइव व्यूरो मुकेश भारतीः-
रायपुर:- छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को लेकर एक तरफ नेताओं के बीच उठा-पटक का दौर जारी है। तो वहीं पार्टी से रूठे नेताओं को मनाने से लेकर चुनावी रण में प्रचार प्रसार का माहौल भी रंग लाने लगा है।छत्तीसगढ़ में चुनावी सरगरमी पूरे उफान पर है। सभी राजनीतिक दल जोर शोर से चुनाव प्रचार में जुट गये है। इसी क्रम में खबर है कि बसपा सुप्रीमो मायावती 4 नवंबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर आ रही हैं। जानकारी के मुताबिक वह अकलतरा और अंबिकापुर में आमसभा करेंगी। बता दें कि अकलतरा में बसपा ने अजीत जोगी की बहू ऋचा जोगी को प्रत्याशी बनाया है। 2008 व 2003 के चुनाव में इस सीट से बसपा के प्रत्याशी को जीत मिल चुकी है।

