एसडीएम, सीओ ने बैंको ने परखी सुरक्षा व्यवस्था।
न्यूज होम लाइव उत्तर प्रदेश
तीन दिनों के बाद खुली बैंक की शाखायें
रिपोर्ट:- वेद प्रकाश चतुर्वेदी जनपद जालौन।
कालपी (जालौन) लगातार तीन दिनों के बाद खुली बैंक शाखाओं मे किसी तरह की घटनाओं पर नियंत्रण करने के लिए मंगलवार को शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था के उद्देश्य से उपजिलाधिकारी कौशल कुमार, क्षेत्राधिकारी राहुल पांडेय ने इलाकाई पुलिस की टीमों के साथ कालपी कि बैंकों तथा वित्तीय संस्थानों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान संदिग्ध हालत में बैंकों के इर्द-गिर्द घूम रहे संदिग्ध लोगों की तलाशी ली गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार लगातार तीन दिन की बंदी के उपरांत
मंगलवार को बैंक की शाखाये खुली। उपजिलाधिकारी कौशल कुमार, सीओ राहुल पांडेय, कोतवाल मानिकचंद पटेल तथा टरनंनगंज चौकी इंचार्ज कमल प्रताप सिंह ने पुलिस जवानों के साथ स्टेट बैंक, सिंडीकेट बैंक, इलाहाबाद बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा तथा एल.आई.सी ऑफिस आदि स्थानों का निरीक्षण करके सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करके आवश्यक निर्देश दिये। बैंकों के आसपास लाइन लगाये लोगों से पुलिस ने निर्देश देते हुये कहा कि सोशल डिस्टेशन का पालन करें तथा मास्क अवश्य लगायें। उन्होंने दुकानदारों को सचेत किया कि अपनी दुकान के पास किसी भी संदिग्ध को खड़ा ना होने दें। इसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दें तथा सोशल डिस्टेशन का पूर्णतः पालन करें।। इस दौरान पुलिस ने टरननगंज बाजार, फुलपावर बाईपास चोराहे आदि सार्वजनिक स्थानों वाहन चैकिंग की।

