Uncategorized

एसपी आरिफ शेख ने अपनी वाहन में लगाया “मोर रायपुर-वोट रायपुर”

न्यूज होम लाइव व्यूरो मुकेश भारती:-

रायपुर . लोकसभा चुनाव में रायपुर जिले में शतप्रतिशत मतदान को प्रोत्साहित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा मोर रायपुर – वोट रायपुर अभियान चलाया जा रहा है। रायपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आरिफ शेख ने मंगलवार को अपनी गाड़ी में मोर रायपुर-वोट रायपुर का स्टीकर लगाकर लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित किया। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी और स्वीप के नोडल अधिकारी डाॅ. गौरव कुमार सिंह ने बताया कि मतदाता जगरूकता अभियान स्वीप के तहत जिले में लगातार जागरूकता कार्यक्रम और गतिविधियां आयोजित की जा रही है। इसी कड़ी में शासकीय और निजी वाहनों में मोर रायपुर – वोट रायपुर का स्टीकर लगाए जा रहे है ताकि हर गली, हर घर एवं हर व्यक्ति तक यह संदेश पहुंचे और लोग पे्रेरित होकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर देश के लोकतंत्र की मजबूती में अपना अमूल्य योगदान दें। इस अवसर पर अपर कलेक्टर आशुतोष पाण्डेय सहित सभी जिला अधिकारियोें ने लोगों को मतदान का संदेश देने के लिए भी अपने वाहनों में मोर रायपुर-वोट रायपुर का स्टीकर लगाया।

Share This News