LatestNewsछत्तीसगढ़

ग्राम पंचायत कोलेन्द्रा में माँ और बेटे की हत्या

न्यूज होम लाइव व्यूरो मुकेश भारती

राजनांदगांव, 18 मार्च। विकासखंड डोंगरगढ़ के ग्राम पंचायत बेलगांव से 4 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत कोलेन्द्रा में बीती रात माँ और बेटे की निर्मम हत्या से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। घटना की तड़के सुबह खबर लगते ही यह खबर पूरे गांव में आग की तरह फैल गई और तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी गई। सुबह 7 बजे जब पुलिस मौके पर पहुंची तो पंचायत भवन के सामने स्थित पहाड़ी तालाब में 12 वर्षीय बालक कार्तिक पिता धीरज वर्मा का शव तैरते पाया जिसे गोताखोरों की मदद से बाहर निकाला गया। शव के बाहर निकलने के बाद देखा गया कि उसके सर पर धारदार हथियार से वार किया गया है जिससे उसका फट गया है और शव पानी मे डूबे रहने की वजह से अकड़ गया है। अब तक पुलिस व ग्रामीणों को लग रहा था कि कहीं माँ ने ही तो अपने बेटे को नही मार दिया पर जैसे ही पुलिस मृतक कार्तिक के घर पहुंची तो देखा कि उसके घर का दरवाजा बाहर से लगा हुआ है और दरवाजा खोलने पर जो दिखा उसने उपस्थित लोगों को झकझोर दिया क्योंकि मृतक की माँ हेमबाई पति धीरज वर्मा उम्र 40 वर्ष का शव बुरी तरह जख्मी हालत में पड़ा हुआ था। मौके पर पहुंचे एसडीओपी मणिशंकर चन्द्रा, थाना प्रभारी नासिर बाठी ने माँ हेमबाई व बेटे कार्तिक के शव का पंचनामा धीरज वर्मा के बताये अनुसार तैयार कर लिया है। फिलहाल माँ के शव को घर के बाहर नहीं निकाला गया है और घर को सील कर दिया गया है जिसे फारेंसिक टीम आने के बाद खोला जायेगा और जांच पूरी होने के कारण पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। आपको बता दें कि मृतक के घर से तालाब की दूरी लगभग 50 मीटर है।
इधर पुलिस ने माँ और बेटे की अज्ञात आरोपी के द्वारा धारदार हथियार से हत्या करने की आशंका जताई जा रही हैं। आरोपी और हत्या में इस्तेमाल किया जानेवाला हथियार दोनो पुलिस की पकड़ से बाहर है। अब देखना यह है कि इस डबल मर्डर मिस्ट्री को पुलिस कितने दिनों में सुलझाती है?

Share This News