LatestNewsछत्तीसगढ़

ओजस्वी मंडावी ने आज भरा नाम निर्देशन पत्र


मुकेश भारती / अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट


दंतेवाड़ा — विधानसभा उप निर्वाचन 2019 के तहत विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 88 दन्तेवाड़ा के सदस्य निर्वाचन हेतु आज 02 सितम्बर को ओजस्वी मंडावी पति स्वर्गीय भीमा मंडावी ने भारतीय जनता पार्टी से यह रिटर्निंग आफिसर के समक्ष नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया है।
गौरतलब है कि विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 88 दन्तेवाड़ा के सदस्य निर्वाचन के लिये निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 04 सितम्बर को अपरान्ह 03:00 बजे तक नाम निर्देशन पत्र भरे जायेंगे। वहीं 05 सितम्बर को पूर्वान्ह 11:00 बजे नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा होगी और 07 सितम्बर को अपरान्ह 03:00 बजे के पूर्व तक अभ्यर्थिता से नाम वापस लिये जा सकते हैं वहीं 23 सितम्बर 2019 को सुबह 07:00 बजे से अपरान्ह 03:00 बजे तक मतदान होगा।

Share This News