FEATUREDGeneralHealthLatestNewsओडिशा

ओडिशा सरकार ने लॉकडाउन की अवधि 30 अप्रैल तक बढ़ाई।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क

ओडिशा सरकार ने अपने यहां लॉकडाउन की अवधि बढ़ा दी है। सरकार ने यह अवधि 30 अप्रैल तक बढ़ाई है। लॉकडाउन की अवधि बढ़ाने वाला ओडिशा देश का पहला राज्य है। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने केंद्र सरकार से राज्य में 30 अप्रैल तक रेल एवं विमान सेवा शुरू न करने की अपील की है। जबकि राज्य में शैक्षणिक संस्थान 17 जून तक के लिए बंद किए गए हैं। लॉकडाउन की अवधि बढ़ाने की घोषणा करते समय मुख्यमंत्री ने कहा, ‘इस दौरान सहयोग एवं समर्थन देने के लिए मैं राज्य की 4.5 करोड़ जनता को धन्यवाद देता हूं। मैं जानता हूं कि इस फैसले से लोगों की मुश्किलें एवं कठिनाइयां बढ़ेंगी लेकिन इस कठिन समय से निकलने का और कोई रास्ता नहीं है। हमारे यहां पहला केस 15 मार्च को सामने आया और तबसे यह संख्या बढ़कर 42 हो गई है।’

Share This News