LatestNewsuttarakhandउत्तराखंडउधमसिंह नगर

कच्ची शराब के खिलाफ पुलिस की कार्यवाही


स्थान- सितारगंज उधम सिंह नगर
रिपोर्ट- दीपक भारद्वाज

सीमांत क्षेत्र नानकमत्ता में अवैध रूप से बन रही कच्ची शराब के खिलाफ पुलिस ने चलाया अभियान। पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में 48 लीटर कच्ची शराब बरामद की। वहीं शराब भट्टी तोड़कर 200 लीटर लहान भी नष्ट किया। पुलिस ने दो आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पकड़े गए एक आरोपी को जेल भेजा।- उधम सिंह नगर जनपद के सीमांत थाना क्षेत्र नानकमत्ता में पुलिस द्वारा कच्ची शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में राम सुंदर नगर में शराब भट्टी की सूचना पर छापा मारकर बलदेव सिंह के घर के पास से शराब भट्टी पकड़ी। पुलिस ने मौके से 200 लीटर लहार नष्ट किया। साथ हो शराब बनाने के उपकरण व कच्ची शराब बरामद की। वही नगला जोगिठेर गॉव से भी पुलिस ने दो काली ट्यूबों से 70 लीटर कच्ची शराब बरामद की। नानकमत्ता पुलिस ने दोनों मामले में आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए डेढ़ सौ लीटर शराब बरामद की और एक अभियुक्त को कच्ची शराब बनाने के आरोप में जेल भेजा है।

Share This News