LatestNewsछत्तीसगढ़

पुरी पीठाधीश्वर श्रीमद्जगद्गुरू शंकराचार्य ने लिखी छठ की महिमा

 

अरविन्द तिवारी/ मुकेश भारती की रिपोर्ट

रायपुर- ऋग्वेदीय पूर्वाम्नाय गोवर्धनमठ पुरी पीठाधीश्वर श्रीमद्जगद्गुरू शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती जी ने अपनी कलम की लेखनी है से छठ महिमा को विशेष स्थान दिया है । स्वामी जी ने छठ महिमा के बारे में लिखा है कि सत्- चित-आनंद स्वरूप सर्वशक्तिमान ईश्वर की मूल शक्ति प्रकृति ही है । शक्ति स्वरूपा प्रकृति की सर्वश्रेष्ठ मातृका ही छठी देवी है जो कार्तिक शुक्ल की षष्ठी तिथि अर्थात षष्ठी कला के रूप में विद्यमान है। वह सच्चिदानंद स्वरूप श्रीमन्नारायण भगवान विष्णु के नाभि कमल से उत्पन्न प्रजापिता हिरण्यगरर्भात्मक ब्रह्मा के प्रतिरूप भगवान सूर्य की भगिनी स्वरूप इस दैविक धरातल पर आदि काल से विख्यात है । इस तिथि में भुवन भास्कर सूर्य की आराधना से सच्चिदानंद सर्वेश्वर और शक्ति स्वरूपा मां सर्वेश्वरी प्रसन्न होती है और इनकी उपासना से सभी प्रकार से चरम कल्याण की प्राप्ति होती है ।

Share This News