LatestNewsछत्तीसगढ़

कामधेनु सेना जिला अध्यक्ष व मीडिया प्रभारी ने सेल्फी लेकर दिया मतदान का संदेश

न्यूज होम लाइव व्यूरो

छत्तीसगढ़ /कोरबा:-
लोकतंत्र के मतदान महापर्व में कोई भी शख्स वोट देने से नहीं छूटना चाहता, सभी लोग अपना कीमती समय निकालकर पोलिंग बूथ में पहुंच रहे हैं और मतदान कर सेल्फी भेज रहे हैं ताकि दूसरों के लिए भी प्रेरणादायी बन सके, शासन, प्रशासन एवं विभिन्न संगठनों के उच्च अधिकारियों के साथ साथ आज कामधेनु सेना /गौ सेवा संगठन ने भी मतदान दिवस के दिन अपने संगठन का नाम स्वर्ण अक्षरों में लिख दिया है।

इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ कामधेनु सेना संगठन के जिला कोरबा के जिला अध्यक्ष (मुकेश भारती) व मीडिया प्रभारी (रेखा भारती )ने भी बालको के फरसा भाटा केंद्र में अपने व्यस्ततम कार्यक्रम को छोड़कर मतदान किया ,जोकि रिश्ते में पति-पत्नी हैं तथा इनकी दो पुत्रियां बड़ी 5 वर्ष (प्रियांशी भारती) तो छोटी 6 माह (यशस्वी भारती) है, जिसे गोद में लेकर दोनों पहुंचे मतदान केंद्र और अपने मत का दान किया l
इसके साथ ही उन्होंने सेल्फी भेज कर सभी गौ भक्तों को इस मतदान महापर्व में भाग लेने की अपील भी की है। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ से लगभग पचास हजार मतदाता हमारे कामधेनु सेना जो कि एक गौ सेवा संगठन है से जुड़े हुए हैं, इनके द्वारा मतदान के लिए दिया जाने वाला यह संदेश अवश्य ही सभी गोभक्त महिला पुरुष के लिये मील का पत्थर साबित होगा।

Share This News