संयुक्त संघर्ष मोर्चा पिथौरागढ़ के कार्यकर्ताओं ने विकास प्राधिकरण के खिलाफ आक्रोशित होकर गांधी चौक में ने दास कमेटी की रिपोर्ट को लागू करने की मांग को लेकर प्रदेश सरकार का पुतला फूंका।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क टीम…
संयुक्त संघर्ष मोर्चा पिथौरागढ़ के कार्यकर्ताओं ने विकास प्राधिकरण के खिलाफ आक्रोशित होकर गांधी चौक में ने दास कमेटी की रिपोर्ट को लागू करने की मांग को लेकर प्रदेश सरकार का पुतला फूंका।
मोर्चा के संयोजक वरिष्ठ अधिवक्ता मोहन चंद्र भट्ट के नेतृत्व में गांधी चौक में प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई श्री भट्ट ने कहा कि विकास प्राधिकरण के नाम पर सरकार चंदन राम दास जी के अगुवाई में कमेटी का गठन करती है और इसकी रिपोर्ट लागू नहीं करती है यह लोगों को भ्रमित करने वाला कार्य है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही दास रिपोर्ट लागू की जाए। मोर्चा के कोर कमेटी मेंबर सुशील खत्री ने कहा कि एक और सरकार प्राधिकरण मैं लोगों को छोड़ देने की बात करती है और दूसरी ओर विकास प्राधिकरण मनमाने तरीके से लोगों को नोटिस भेज रहा है उन्होंने कहा कि अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा शीघ्र ही फैसला वापस नहीं लिया गया प्राधिकरण के कार्यालय में धरना दिया जाएगा। कार्यक्रम में एडवोकेट आलोक चौधरी, राकेश वर्मा डॉ लोकेश जोशी ,शंकर राम, सुरेश जोशी, नरेश बिष्ट, धीरज जोशी, कैलाश कठायत, विनय भाटिया, आशीष मटियानी, मदन सन्याल, राजू, मुजाहिद हुसैन, सुनील चंद्र मौजूद रहे।

