FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhPoliticspputtarakhand

किसान विरोधी है भाजपा सरकार, अत्याचार नहीं होगा बर्दाश्त : आप

किसान विरोधी है भाजपा सरकार, अत्याचार नहीं होगा बर्दाश्त : आप

किसानों को उग्रवादी बताकर बीजेपी ने अपमान किया : आप

न्यूज होम लाइव नेटवर्क…

पिथौरागढ़। आप के प्रदेश प्रवक्ता सुशील खत्री ने
बीजेपी प्रदेश प्रभारी उत्तराखंड, दुष्यंत गौतम द्वारा किसानों को उग्रवादी और खालिस्तान समर्थक बताने के साथ, किसान आंदोलन को हाईजैक बताना, की घटना को शर्मनाक बताया।
यहां पर बता दें कि बीते दिन अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान एक प्रेस वार्ता में बीजेपी के प्रदेश प्रभारीे दुष्यंत गौतम ने कृषि बिल के खिलाफ आंदोलन कर रहे लाखों किसानों पर टिप्पणी करते हुए खालिस्तान समर्थक और इस आंदोलन को हाईजैक बताया था वही आप प्रदेश प्रवक्ता खत्री ने इस पर कडा विरोध जताते जताते हुए इसे किसानों का अपमान बताया।
आप प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि किसानों के साथ पूरे देश में केन्द्र की सरकार दमनकारी नीति अपना रही है और बीजेपी शासित राज्य भी किसानों का दमन कर रहे है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने जो बिल जबरन किसानों पर थोपा उससे ना सिर्फ किसान सडकों पर हैं बल्कि आप पार्टी भी किसानों का पूर्ण समर्थन करती है। उन्होंने केजरीवाल सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि दिल्ली की राज्य सरकार किसानों के समर्थन में है और उन्हें हर सुविधाएं मुहैया कराने की पूरी कोशिश कर रही है और जबतक केन्द्र सरकार कृषि बिल को वापस नहीं ले लेती आप पार्टी किसानों के प्रति अपना संघर्ष जारी रखेगी।प्रदेश प्रवक्ता खत्री ने कहा कि पूरे देश में किसानों पर लाठीचार्ज किया जा रहा है जिस देश में अन्नदाता का अपमान होता है उस देश में कभी तरक्की नहीं हो सकती। उन्होंने कहा कि हमारे देश में कभी जय जवान, जय किसान का नारा दिया गया था लेकिन आज भाजपा सरकार ने इस नारे को भी पलट दिया है।आज किसान और जवान दोनों आमने सामने है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार ने किसानों को उग्रवादी और खालिस्तानी समर्थक करार देती है जो काफी शर्मनाक है। आप पार्टी किसानों के मुद्दों को पहले भी उठाती आई है और आगे भी किसानों के साथ खडी रहेगी। उन्होंने कहा कि पूरे देश में किसानों पर अत्याचार हो रहे हैं और दिल्ली कूच कर चुके किसानों पर पुलिस की बर्बरता का आप पार्टी पूर्ण विरोध करती है। आप पार्टी आगे भी किसानों के हक में आंदोलन करती रहेगी ।

Share This News