berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhuttarakhand

कुमाऊ मण्डल वि्कास निगम के पर्यटक आवास गृह चौकोड़ी के कर्मचारीऔर गैस सर्विस बेरीनाग के कर्मचारियों ने एक घंटे कार्य बहिष्कार कर सरकार के खिलाफ विरोध जताया।

 

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-

बेरीनाग। कुमाऊ मण्डल वि्कास निगम के पर्यटक आवास गृह चौकोड़ी के कर्मचारीऔर गैस सर्विस बेरीनाग के कर्मचारियों ने एक घंटे कार्य बहिष्कार कर सरकार के खिलाफ विरोध जताया। और 12 सूत्रीय मांगों को लेकर तहसीलदार के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजा। जिसमें दैनिक और संविदा कर्मचारियों नियमितकरण करने और कर्मचारियों के देयक भुगतान के लिए दोनों निगमों को पचास पचास करोड़ की धनराशी देने और कुमाऊ और गढ़वाल मंडल निगमों को एककीरण करने और वेतन विसंगतियों को दूर करने सहित 12 सूत्रीय ज्ञापन भेजा। इससे पूर्व कर्मचारियों नेवृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान भी चलाया। पर्यटक आवास गृह चौकोड़ी के प्रबंधक दीपक पंत ने बताया कि कोविड काल में दोनों निगमों की हालत बहुत अधिक खराब हो गयी है।कर्मचारी को आये दिन परेशानी का है। सामना करना पड़ रहा है। यदि शीघ्र 12 सूत्रीय मांगे नही मानी गयी तो उग्र आंदोलन किया जायेगा। ज्ञापन सौपने वालों में दीपक पंत, दीप पपने, कूपर सिंह, भाष्कर पंत, बसंत बल्लभ धारियाल, कमला धानिक, विक्रम शाह, मनोज बिष्ट,भीम सिंह, दीप पंत, लाल सिंह, हेमंत कुमार सहित आदि मौजूद थे।

Share This News