LatestNewsछत्तीसगढ़

कुसमुण्डा ब्लाॅक के वार्ड व बुथ पदाधिकारियों की बैठक आहूत .

न्यूज होम लाइव व्यूरो मुकेश भारती

कुसमुण्डा:- प्रदेश कांग्रेस कमेटी रायपुर एवं जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा के निर्देश पर कुसमुण्डा ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी ने कुसमुण्डा ब्लाॅक के वार्ड व बुथ पदाधिकारियों की बैठक आहूत किया। बैठक में राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुभाष धुप्पड़ रायपुर विशेष रूप से उपस्थित थे। ब्लाॅक अध्यक्ष सनीष कुमार के स्वागत् उद्बोधन पश्चात् कुसमुण्डा ब्लाॅक प्रभारी सुरेन्द्र लाम्बा नेे बैठक के आयोजन पर प्रकाश डाला।
बैठक को सम्बोधित करते हुए राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार को वादा पूरे करने वाली जनता की सरकार बताया। उन्होने कहा कि विधानसभा चुनाव के पहले कांग्रेस पार्टी की ओर से प्रदेश की जनता के समक्ष जो-जो वायदे किये थे उसे सरकार में आने के तुरंत बाद पुरे करने लगे। जिसके अन्तर्गत गरीबों को प्रति माह प्रति परिवार 01 रूपये की दर से 35 किलो चाॅवल, किसानों का कर्ज माफी, 400 युनिट तक बिजली बिल हाफ, बस्तर के किसानों की जमीन वापसी, 2500 रू. प्रति क्विंटल में किसानों की धान खरीदी, छोटे भू-खण्डों की खरीदी-बिक्री प्रारंभ, चिटफण्ड कम्पनियों के खिलाफ कार्यवाही, पत्रकार सुरक्षा कानून, तेंदूपत्ता की दर में 60 प्रतिशत की बढोत्तरी, स्कूल काॅलेजों में शिक्षकों की भर्ती, वनाधिकार कानून का पालन, ई-वे बिल की प्रक्रिया में छूट के साथ साथ नरवा, गरूवा, घुरूवा और बाड़ी पर अधारित कार्य योजना बनाकर कृर्षि व कृषक को सुदृढ़ करने का लक्ष्य बनाया है।
जयसिंह अग्रवाल ने कोरबा के समस्त कांग्रेसजनों से अव्हान करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार को अधिक से अधिक मतों से जीत दिलवाना हमारा लक्ष्य होना चाहिए। आप यहाॅ पर कांग्रेस के पक्ष में कार्य करें और आपके रिश्ते नातेदार जहाॅ भी रहते हो उन्हे भी कांग्रेस के पक्ष में वोट डालने के लिए प्रेरित करें। उन्हे कांग्रेस के रीति नीति व उद्देश्यों के साथ साथ कांग्रेस के इतिहास की जानकारी दें।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुभाष धुप्पड़ ने कांग्रेस की महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी दी। उन्होने बताया कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा), खाद्य सुरक्षा का अधिकार, मध्यान भोजन योजना, शिक्षा का अधिकार, स्वास्थ्य सुरक्षा कानून, वनाधिकार कानून, तेदू पत्ता का मालिकाना हक, लघु वनोपज योजना, पेसा कानून के तहत जल, जंगल और जमीन पर फैसला लेने का अधिकार पंचायतों को, सूचना का अधिकार, संजीवनी 108 एम्बुलेन्स सेवा, सीटी बसे सहित ऐसे अनेक महत्वपूर्ण व जनहित के योजनाओं को कांग्रेस पार्टी ने लागू किया है। ऐसे कारगार योजनाएं हैं जिसके तहत आज, शिक्षा स्वास्थ्य, भोजन का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहूंचा है।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजकिशोर प्रसाद ने मोदी सरकार के रिति नीति व भेदभावपूर्ण कार्यवाही पर जमकर हमला बोला उन्होने बताया कि कांग्रेस की अनेकों महत्वपूर्ण व जनहित के योजनओं को मोदी सरकार ने सरकार में आते ही बदल दिया। जिसके अंतर्गत निर्मल भारत अभियान का नाम स्वच्छ भारत अभियान, राजीव आवास योजना का नाम वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय शहरी आवास मिशन, इंदिरा आवास योजना को प्रधानमंत्री आवास योजना, राजीव ग्रामीण विद्युतीकरण योजना को दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना, राष्ट्रीय विनिर्माण योजना को मेक इन इंडिया, बी.एस.बी.डी.ए. को जनधन योजना, राष्ट्रीय कन्या दिवस को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कर दिया। कांग्रेस की 19 योजनाओं के नाम को मोदी जी ने बदल दिया और झूठी वाहवाही लूट रही है।
पूर्व जिला अध्यक्ष श्याम सुंदर सोनी ने अपने उद्बोधन में भारतीय जनता पार्टी को भारतीय जुमला पार्टी बताया। उन्होने कहा कि मोदी जी ने लोकसभा चुनाव 2014 के दरमियान पूरे देश भर में घूम-घूम कर अच्छे दिन का नारा दिया और बड़े बड़े वायदे किये थे। जिसके अंतर्गत अच्छे दिन आएंगे, अच्छे दिन आने वाले हैं। लेकिन अब उनका कार्यकाल खत्म हो गया, पर अभी तक अच्छे दिन का कहीं अता पता नही चला। प्रति व्यक्ति के खाते में 15 लाख देने का वायदा प्रतिवर्ष 02 लाख नौकरी देने का वायदा, काला धन की देश वापसी, किसानों का कर्ज माफ, किसानों के फसल को डेढ़ गुना कीमत देने का वायदा आज तक वायदा ही रह गया है। जबसे मोदी जी सत्ता सम्हाली है देश में बेरोजगारी, गरीबी व महंगाई बढ़ी है। उपर से जीएसटी व नोटबंदी ने रही सही कसर पूरी कर दी।
बैठक को श्रीकांत बुधिया, धरम निर्मले, सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल, अमरजीत सिंह, बसंत चन्द्रा, मयंक पाण्डेय, प्रेमा चन्द्रा भुनेश्वरी देवी, कादिर खान, हैप्पी सिंह, गीता गभेल ने भी सम्बोधित किया। इन्होने कहा कि विधानसभा परिणाम के अनुसार पूरे उत्साह के साथ लोकसभा चुनाव की तैयारी में जूट जाने का अव्हान किया, कांग्रेस के रीति नीति को जन जन तक व घर घर पहुंचाने की आवश्यकता पर जोर दिया गया। बैठक में धरम निर्मले ने बताया कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार की उपलब्धियां एवं कांग्रेस की महत्वपूर्ण योजनाओं से संबंधित पाम्पलेट आपको दिये जा रहे हैं। जिसकी जानकारी आपको होनी चाहिए तभी आप कांग्रेस की नितियों की जानकारी घर-घर पहुंचा पाएंगे। श्रीकांत बुधिया ने बताया कि प्रत्येक बुथ में बुथ स्तर के पदाधिकारियों को सक्रियता के साथ कार्य करने होंगे। सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल ने कहा कि जिन बुथों पर कार्यकारणी में सुधार करना है उसे तीन दिवस के अंदर कर लें। बैठक में सी. के. चन्द्रमा, सुरभुवन पटेल, आनंदराम कश्यप, जगदीश प्रसाद साहू, अनिता पाण्डेय, लेखिका चन्द्रा, शालनी गभेल, गीता गभेल, मीरा अग्रवाल, ममता तिवारी, गीता महंत, ललमुनिया, दिलेश्वर यादव, बानुलाल कैवर्त, सुभम यादव, सरोज यादव, शिवम कुमार, मेवालाल यादव, रवि साहू, लहर सूर्यवंशी, सदानंद साहू सहित भारी संख्या में वार्ड व बुथ पदाधिकारी उपस्थित थे।

Share This News