LatestNewsछत्तीसगढ़

केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार नही रहे , प्रधानमंत्री सहित तमाम नेताओं ने जताया शोक

 

अरविन्द तिवारी/ मुकेश भारती की रिपोर्टः-

नई दिल्ली — बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार का निधन हो गया है। देर रात करीब डेढ़ बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। वह पिछले कुछ महीनों से बीमार चल रहे थे। अनंत कुमार कैंसर से पीड़ित थे। उन्होंने 59 साल की उम्र में बेंगलुरु में अंतिम सांस ली। अनंत कुमार कर्नाटक के बेंगलुरु साउथ से सांसद थे.वह केंद्र सरकार में संसदीय कार्यमंत्री थे। वे कर्नाटक के बेंगलुरु साउथ से लगातार छह बार सांसद रहे। उनका इलाज लंदन और न्यूयॉर्क में भी हुआ था। वरिष्ठ नेता के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, गृहमंत्री राजनाथ सिंह, रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण, बीजेपी नेता सदानंद गौड़ा और अमित मालवीय ने ट्वीट कर दुख जताया है।

गौरतलब है कि अनंत कुमार लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे और उनका इलाज चल रहा था. पिछले दिनों उन्हें बेंगलुरु लाया गया था और एक अस्पताल में इलाज चल रहा था. बताया जा रहा है कि उनकी तबीयत में सुधार भी हो रहा था लेकिन अचानक तबीयत फिर खराब हो गई और सोमवार को तड़के देहांत हो गया. अनंत कुमार के परिवार में उनकी पत्नी तेजस्विनी और बेटी ऐश्वर्या और विजेता है।

Share This News