GeneralLatestNewsराष्ट्रीय

 अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का काउंटडाउन शुरू, पतंजलि युवा भारत नोएडा ने सेक्टर 78 में लगाया इंटरनेशनल योग डे प्रोटोकॉल प्रैक्टिस कैंप।


 

नोएडा न्यूज लाइव व्यूरो:-

पतंजलि युवा भारत नोएडा ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस प्रोटोकॉल प्रैक्टिस शिविर सनशाइन हेलियोस सेक्टर 78 मैं लगाया।
योग शिक्षक सचिन कुमार ने सभी से प्रार्थना कराते हुए योग शिविर की शुरुआत की एवं ग्रीवा चालन, स्कंध संचालन, कटि चालन एवं घुटना संचालन के विभिन्न अभ्यास करवाए और इनसे होने वाले स्वास्थ्य लाभ के बारे में बताया। ताड़ासन, वृक्षासन, त्रिकोणासन एवं अन्य कई आसन करवाए एवं उनसे होने वाले महत्वपूर्ण लाभों के बारे में भी बताया, सभी ने बड़े उत्साह के साथ योगासन किए एवं उनके बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां अपने स्वास्थ्य लाभ के लिए ली।
तत्पश्चात कपालभाति कराया गया एवं किस प्रकार कपालभाति हमारे कपाल को शुद्ध करता है एवं कफ के विकारों को समाप्त करता है इसकी जानकारी दी गई, यह जुकाम अस्थमा एवं अन्य कई रोगों में किस प्रकार से लाभकारी है यह बताया और पाचन तंत्र के लिए इसकी उपयोगिता के बारे में भी बताया गया।
अनुलोम विलोम. भ्रामरी, शीतली आदि कई महत्वपूर्ण प्राणायाम कराए गए और इनसे होने वाले विभिन्न लाभों के बारे में भी बताया गया। शीतली प्राणायाम किस प्रकार हमारे शरीर और मन को शीतलता प्रदान करता है इसकी विस्तृत जानकारी दी गई, हमारे शरीर के तापमान को नियंत्रित करने की विधि बता कर गर्मी के मौसम में प्यास व भूख लग रही है तो उस समय इस प्रणायाम को करके हम कैसे लाभ ले सकते हैं इसके बारे में बताया गया।
सभी से ध्यान लगाने का प्रयास करवाया गया और इससे होने वाले विभिन्न प्रकार के अत्यंत महत्वपूर्ण लाभ की विस्तृत जानकारी दी गई, सभी के स्वास्थ्य लाभ की दृष्टि से आह्वान किया गया जिस प्रकार अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर अधिक से अधिक लोग योग करते हैं उससे भी अधिक लोग रोज योगाभ्यास करें और योग को अपने दैनिक जीवन का अंग बना कर निरोगी जीवन जिएं।

 

Share This News