LatestNewsछत्तीसगढ़

कोरबा विधानसभा से अमरनाथ अग्रवाल का समाजवादी पार्टी से उम्मीदवार चयन:-

न्यूज होम लाइव व्यूरो मुकेश भारतीः-

कोरबा विधानसभा से माटी मंच के संयोजक अमरनाथ अग्रवाल समाजवादी पार्टी से उम्मीदवार बने समाजवादी पार्टी को गोंडवाना गणतंत्र पार्टी एवं छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा का समर्थन भी है तीनों दल मिलकर साथ चुनाव लड़ रहे हैं ,इसके साथ माटी मंच कोरबा में अपने आप में गरीब झुग्गी झोपड़ी बस्तियों में अलग पहचान रखता है चर्चा के दौरान अमरनाथ अग्रवाल ने बताया की ,”मैं गरीबों के लिए काम करता हूं साइकिल उससे जुड़ा हुआ सिंबल है मैं गरीबों की पीड़ा और वेदना को भली भांति जानता हूं मेरा समाज सेवा का क्षेत्र गरीब है मैंने उनके लिए ही काम किया है और सफलता हासिल की है।”
अब देखना यह होगा कि चुनाव के इस महाकुंभ में जनता किसे अपना शिरोधार चयन करती है यह तो समय के गर्त में है, किंतु इस बार विधानसभा चुनाव के दौड़ में कोरबा के अंतर्गत चुनाव बड़ा ही रोचक होने की संभावना हैl

Share This News