कोरोना काल में मानव जीवन रक्षा हेतु पूर्व पंचायत अध्यक्ष भंडारी ने उठाया साहसिक कदम।
कोरोना काल में मानव जीवन रक्षा हेतु पूर्व पंचायत अध्यक्ष भंडारी ने उठाया साहसिक कदम।

न्यूज होम लाइव संवाददाता दीपक जोशी:-
पिथौरागढ। जिलापंचायत अध्यक्ष किशन भंडारी ने आज ख्वांकोट क्षेत्र के मृतक शोभन सिंह के परिजनों से मुलाकात कर मृतक के अंतिम संस्कार में हुई घटना के लिए दुःख जताया। इसके बाद ख्वांकोट क्षेत्र में फैली कोरोना महामारी की रोकथाम हेतु हरीश पोखरिया जी ( क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि ख्वांकोट ) प्रकाश सिंह (ग्राम प्रधान प्रतिनिधि महतगांव) व कमलेश पोखरिया द्वारा, महतगांव , कोटली,ख्वांकोट ग्राम पंचायतों में मास्क,सैनेटाईजर,आंक्सीमीटर, थर्मल स्क्रैनर, थर्मामीटर, भाप वाली मशीन, बीपी मशीन, व पीपीई किट आदि चीजों का वितरण किया।
इसी बीच ख्वांकोट बगना की एक गरीब महिला द्वारा अपनी गरीबी को बताते हुए अपनी पुत्री के कन्यादान हेतु सहायता की अपील की। इस पर तुरंत किशन भंडारी ने उस गरीब कन्या का कन्यादान स्वंय करने की बात कही। बता दें कि किशन भंडारी ने अभी तक 30-35 गरीब कन्याओं का कन्यादान खुद किया है। इसी क्रम में आज किशन भंडारी के द्वारा ग्राम सभा ख्वांकोट क्षेत्र की इस गरीब कन्या के कन्यादान करने की बात से सभी क्षेत्रवासियों में खुशी है और सभी ने किशन भंडारी के इस निर्णय की तारीफ भी की है। जो मुख्य रूप से चर्चाओं का विषय भी है वहीं इस संदर्भ में पूर्व पंचायत अध्यक्ष किशन भंडारी कहते यह कोई उपकार नहीं। अपितु यह मेरा कर्तव्य है- मानव जीवन रक्षा हेतु जो उचित कार्य होगा में अपनी सामर्थनुसार करूंगा पिथौरागढ़। वहीं किशन भंडारी मूनाकोट ब्लॉक के ग्राम पंचायतों में करोना से लडने के लिये मास्क सैनिटाइजर ऑक्सीमेटर पी पी कीट थर्मामीटर छिडकाव मशीन जैसे महत्वपूर्ण सामान को ग्राम प्रधान क्षेत्र पचायत सदस्य सामाजिक कार्यकर्ता को दिया गया ओर जो भी ग्राम पचायत को कोई भी परेशानी हो वो किशन भण्डारी को तत्काल सूचित कर सकते है कुछ ग्राम पंचायतों को सामान देना है भण्डारी जी को बताकर कोविड से लडने के लिये सैनिटाइजर ऑक्सीमेटर पीपीकीट थर्मामीटर मास्क ले जा सकते है

