कोरोना वायरस के सम्बन्ध में अफवाह फैलाने वाले व्यक्ति को पिथौरागढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार।
न्यूज होम लाइव नेटवर्क
पिथौरागढ। कोरोना वायरस के सम्बन्ध में भ्रामक अफवाह फैलाने वाले के विरूद्ध पुलिस ने कार्यवाही कर उसे न्यायालय मे पेश किया जायेगा । संतोष लावड़ पुत्र श्री मोहन सिंह लावड़ उम्र- 28 वर्ष निवासी- कानड़ी, झूलाघाट ,पिथौरागढ़ को सोशल मीडिया फेसबुक व व्हाट्सएप्प के माध्यम से कई ग्रुप में स्वयं द्वारा बनाई गई वीडियो को प्रसारित किया गया था जिसे कई लोगों द्वारा शेयर भी किया गया था । जिसमे घर के बाहर बांयी ओर जमीन में खोदने पर कोयला मिलने व उस कोयले को पीसकर अपने माथे पर तिलक लगाने से कोरोना वायरस नहीं होने संबंधी भ्रामक बातें कही गयी थी। जिससे कई लोगों में भ्रांतियां फैल रही थी ।कोरोना वायरस के सम्बन्ध में भ्रामक पोस्ट करने/अफवाह फैलाने पर त्वरित कार्यवाही करते हुए सोशल मीडिया सैल ने झूलाघाट पुलिस को सूचना दी गयी, थाना झूलाघाट द्वारा अभियुक्त को गिरफ्तार कर थाना झूलाघाट में मु0अ0सं0- 04/2020, धारा- 188/269 आई0पी0सी0 व 51(ख) आपदा प्रबन्धन अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। जनपद की सोशल मीडिया सैल द्वारा लगातार सोशल मीडिया की निगरानी की जा रही है। अफवाह फैलाने वालों पर कार्र्वाही की जायेगी।


