कोविड और आपदा को लेकर मंत्री की बैठक
न्यूज होम लाइव नेटवर्क उत्तराखण्ड…
रिपोर्टर- सचिन गुप्ता
स्थान- हल्द्वानी
कैबिनेट मंत्री और नैनीताल व अल्मोड़ा जिले के कोविड-19 प्रभारी यशपाल आर्य ने आज सर्किट हाउस में कोविड और आपदा प्रबंधन को लेकर जिले के सभी अधिकारियों और विधायकों की बैठक ली, इस बैठक में भीमताल के विधायक राम सिंह कैड़ा और नैनीताल से विधायक संजीव आर्य भी मौजूद रहे, बैठक में भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा ने दूरस्थ ग्रामीण इलाकों में सैनिटाइजेशन कराने की मांग रखी, उनका कहना था की गांवो में पहले दो बार सैनिटाइजेशन किया जा चुका है , लेकिन कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए एक बार और सैनिटाइजेशन कराया जाए, मंत्री यशपाल आर्य ने भी अधिकारियों को कोविड 19 की सैम्पलिंग और टेस्टिंग में तेजी लाने के निर्देश दिए।
वही मंत्री यशपाल आर्य ने सर्विलांस सिस्टम को मजबूत करने की बात कही, जबकि अधिकारियों ने अपनी बनाई हुई कार्य योजना को उनके सामने रखा, उन्होंने कहा कि इस साल आपदा, कोरोना औऱ डेंगू जैसी तीन तीन चुनौतियां हमारे सामने हैं जिससे लड़ने के लिए प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत होना पड़ेगा, पहाड़ में कोरोना वायरस औऱ आपदा के लिहाज से अधिकारी तैयार रहेंगे तो दिक्कत का सामना नही करना पड़ेगा।

