FEATUREDGeneralLatestNewsppSportsउत्तराखंडपिथौरागढ

क्रिकेट प्रतियोगिता में पाभैं ने जजुराली को हराया

क्रिकेट प्रतियोगिता में पाभैं ने जजुराली को हराया

–विजेताओं को पुरस्कार देकर किया सम्मानित

पिथौरागढ़। बांस में आयोजित काल भैरव क्रिकेट प्रतियोगिता में पाभैं ने जजुराली को हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया। क्रिकेट प्रतियोगिता का आनंद लेने दर्शकों की भीड़ जुटी रही। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
बांस के खेल मैदान में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के लीग मुकाबले का शुभारंभ आप के वरिष्ठ नेता पुरमल धर्मसक्तू व प्रदेश प्रवक्ता सुशील खत्री ने किया। खत्री ने कहा कोरोना संकट के बीच शरिरिक व मानसिक मजबूती के लिए इन प्रतियोगिताओं का महत्वपूर्ण योगदान है। कहा इन आयोजनों को सफल बनाने में हरसंभव सहयोग रहेगा। उन्होंने खिलाड़ियों का परिचय लेकर प्रतियोगिता शुरू कराई। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी जजुराली की टीम ने निर्धारित 12ओवरों में 115रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाभैं की टीम ने 8विकेट से मुकाबला अपने नाम किया। बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए पाभैं ने 2विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। गोपिल खत्री व राजकुमार ने अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर डॉ. लोकेश जोशी, राकेश वर्मा, नवीन शर्मा, छवि वर्मा, प्रशांत, राहुल, उमेश खत्री, प्रवीण, जीवन सहित कई लोग शामिल रहे।
———-

Share This News