FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhandगंगोलीहाट

गंगोलीहाट: पूर्व विधायक मीना गंगोला ने रिबन काटकर किया सिद्ध देवता महोत्सव का शुभारंभ, लोकसंस्कृति की दिखी अनूठी छटा।

गंगोलीहाट न्यूज़ होम लाइव डिजिटल। 

​गंगोलीहाट (पिथौरागढ़): गंगोलीहाट विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बेलपट्टी में आयोजित भव्य श्री सिद्ध देवता महोत्सव का विधिवत शुभारंभ हुआ। गंगोलीहाट की पूर्व विधायक मीना गंगोला ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर विधिवत रिबन काटकर मेले का उद्घाटन किया।

​उद्घाटन अवसर पर जनसमूह को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक मीना गंगोला ने कहा कि यह महोत्सव हमारी समृद्ध संस्कृति, गौरवशाली परंपरा और अगाध आस्था का अद्भुत संगम है। उन्होंने कहा कि ऐसे पारंपरिक आयोजनों से न केवल हमारी लोकसंस्कृति का संरक्षण एवं संवर्धन होता है, बल्कि नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ने की मजबूत प्रेरणा भी मिलती है।

​महोत्सव के पहले दिन बेलपट्टी क्षेत्र लोकगीतों की मधुर धुनों और लोकनृत्यों की मनमोहक प्रस्तुतियों से गूंज उठा। मेले में लगे स्थानीय व क्षेत्रीय उत्पादों के स्टॉलों पर भी लोगों का भारी उत्साह देखने को मिला। स्थानीय कलाकारों और क्षेत्रीय जनता की सक्रिय भागीदारी ने आयोजन की रौनक को दोगुना कर दिया। पूर्व विधायक ने सफल आयोजन के लिए समस्त आयोजक मंडल और बेलपट्टी की जनता का आभार जताया।

​इस दौरान विशिष्ट अतिथि करम राम, पूर्व ब्लॉक प्रमुख (गंगोलीहाट) ललित पाठक, भाजपा मंडल अध्यक्ष भगवान डोबाल सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

Share This News