गंगोलीहाट सीएससी मैं तैनात एएनएम एवं समस्त सीएससी स्टाफ ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को ज्ञापन दिया।

न्यूज होम लाइव संवाददाता किशन पाठक:-
गंगोलीहाट सीएससी मैं तैनात एएनएम एवं समस्त सीएससी स्टाफ ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को ज्ञापन भेजकर सीएससी में तैनात प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर नसीमा बानो, वरिष्ठ सहायक हरीश उप्रेती एवं बीपीएम अवधेश कुमार पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए 1 सप्ताह के भीतर इन्हें ना हटाए जाने पर कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी है।ज्ञापन में कहा गया है की उक्त लोगों द्वारा लगातार जब से डॉ नसीमा बानो प्रभारी चिकित्सा अधिकारी बनी है तब से ही कर्मचारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है तथा धमकाया जा रहा है तथा थाने जाकर प्राथमिकी रिपोर्ट भी दर्ज की जा रही है ज्ञापन में 1 सप्ताह के भीतर उक्त प्रकरण की गंभीरता पूर्वक जांच किए जाने तथा उक्त तीनों को को न हटाए जाने पर कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी है। ज्ञापन देने वालों मे डॉक्टर प्रदीप कुमार, प्रेमा देउपा, उमा कोहली,रंजना धानीक, शालिनी, रेखा रावत, ममता, चंद्रा चावला, माया मेहता सुशीला तारा मेहता, कल्याण मेहता, फार्मासिस्ट जितेंद्र अधिकारी ,सुरेंद्र खाती भरत डोभाल लैब टेक्नीशियन कमलेश खाती आदि उपस्थित थे। उक्त कर्मचारियों को विधायक मीना गंगोला के गंगोलीहाट पहुंचने की जानकारी मिलने पर सभी कर्मचारी प्रेमा देउपा के नेतृतुव में लोक निर्माण निरीक्षण भवन पहुंचे/ जहां स्थानीय विधायक मीना गंगोला एवं उपजिलाधिकारी सुंदर सिंह को उक्त प्रकरण की जानकारी दी जिस पर विधायक ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को फोन पर उक्त प्रकरण की जानकारी देते हुए उक्त तीनों को हटाए जाने की मांग की सीएमओ द्वारा बताया कि बीपीएम अवधेश कुमार को सीएससी गंगोलीहाट से हटा दिया गया है तथा वरिष्ठ लिपिक के चिकित्सकीय अवकाश में होने के कारण चिकित्सीय अवकाश से वापस आने के बाद जांच कमेटी गठित की गई है जो जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी तथा चिकित्सकीय अवकाश से वापस आने के बाद उन्हें भी स्थानांतरित कर दिया जाएगा तथा प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को हटाए जाने के लिए स्वास्थ्य निदेशक को पत्र भेजा गया है। इधर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी नसीमा बानो ने अपने ऊपर लगाए गए सभी आरोपों को निराधार बताते हुए कहां है कि एएनएम के साथ कुछ बाहरी व्यक्तियों के आने के कारण संदेह होने पर डर से उनके द्वारा थाने में प्रथम सूचना रिपोर्ट दी गई थी जिसे बाद में मेरे द्वारा वापस ले लिया गया मुझे विभागीय कर्मचारियों से कोई परेशानी नहीं है नहीं किसी को भविष्य में परेशान किया जाएगा।

