गणाई गंगोली में अस्क्लेपियस वेलनेस का हेल्थ एंड वेलनेस प्रोग्राम आयोजित, बीजेपी नेता गोकुल गंगोला रहे मुख्य अतिथि।

गणई गंगोली संवाददाता।
गणाई गंगोली (पिथौरागढ़)। क्षेत्र के गणई गंगोली में ‘अस्क्लेपियस वेलनेस प्राइवेट लिमिटेड’ (Asclepius Wellness Private Limited) की ओर से एक भव्य हेल्थ एंड वेलनेस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में स्थानीय क्षेत्र के 20 से अधिक लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के वरिष्ठ नेता एवं प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता गोकुल गंगोला ने शिरकत की। उनके साथ लखतोली के ग्राम प्रधान नवीन जोशी, गुणा कीतान के ग्राम प्रधान महेंद्र गंगोला तथा विनोद डसीला भी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
मुख्य अतिथि गोकुल गंगोला और अन्य अतिथियों ने कंपनी के बिजनेस प्लान, उद्देश्यों और कार्यप्रणाली को विस्तार से समझा। उन्होंने संस्था के इस जन-कल्याणकारी प्रयास की सराहना करते हुए सभी उपस्थित लोगों को कंपनी के साथ मिलकर आगे बढ़ने और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित किया।
कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने कंपनी के लोकप्रिय उत्पाद डेंटोडॉक (Dentodoc) सहित अन्य स्वास्थ्यवर्धक उत्पादों के बारे में विस्तृत जानकारी ली और इनके उपयोग को बढ़ावा देने के लिए अपना पूर्ण सहयोग व समर्थन देने का आश्वासन दिया।
यह आयोजन क्षेत्र में स्वास्थ्य जागरूकता फैलाने और लोगों को बेहतर जीवनशैली व वेलनेस की दिशा में जोड़ने की एक सराहनीय पहल साबित हुआ।

