berinagGeneralLatestNewspithoragarhuttarakhand

गाव के लोगो ने ट्राली ठीक करने की माँग की।

समस्या:–

न्यूज लाइव डिजिटल टीम:–

विकास खंड कनालीछीना भंडारी गाँव मौनापानी के नीचे राम गंगा नदी में पार वार आने को लिए ट्राली लगी हैं। इस ट्राली को बनायें हुए 15 साल का वक्त बीत गया है। पर जब ट्राली का निर्माण हुआ था। उस समय ट्राली में रस्सीयाँ लगी थी जिससे लोंगों को कोई परेशानी नहीं थी।अब रस्सियाँ न होने से लोग ट्राली को  हाथों से चलाने को मजबुर है ।आये दिन किसी न किसी का हाथ कट जाता है रोज इस ट्राली से लोगो का आना जाना लगा रहता है ।पिलखी गाँव के लोग इस ट्राली से आवाजाही करते है। इस ट्राली से लोग राशन , शादी ब्याह का सामान ढोया करते है।  स्थानी निवासी गोविन्द सिह विष्ट, राकेश चन्द मुकेश कुमार दिपक खनंका डबु चन्द उमेश भटृ दान सिंह भंडारी नरेन्द्र  ने इस ट्राली की मरमत करनै की माग की है। जिससे लोंगों की आवाजाही सुचारू रूप से चल सके ।

Share This News