FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhuttarakhand

गुलदार के खौफ से पिथौरागढ़ में दहशत, रात 10 बजे के बाद बाहर निकलना बंद।

पिथौरागढ़ संवाददाता। 

​पिथौरागढ़। नगर के कुजौली वार्ड सहित आसपास के इलाकों में बीती रात गुलदार (लेपर्ड) के खौफ से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। रात भर घरों के बरामदों में टहलते हुए गुलदार ने डिग्री कॉलेज गेट के पास एक कुत्ते को अपना शिकार बना लिया।

​गुलदार की चहलकदमी शनि मंदिर के पास देखी गई और बुधवार को कई घरों में लगे सीसीटीवी कैमरों में उसकी मूवमेंट कैद हुई है। जानकारी के अनुसार गुलदार के एक पैर में चोट लगी है और उसके साथ एक छोटे शावक के होने की भी संभावना है।

​गुलदार के बढ़ते खतरे को देखते हुए प्रशासन और वन विभाग पूरी तरह सतर्क हैं:

​पिंजरा लगाया गया: वन विभाग ने वार्ड में पिंजरा लगा दिया है और स्थानीय निवासियों को रात के समय घरों के अंदर ही रहने की हिदायत दी है।

​रात्रि गश्त के निर्देश: जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने पीआरडी जवानों को वन विभाग की टीम के साथ मिलाकर रात्रि ड्यूटी में तैनात करने के निर्देश जारी किए हैं।

​इलाके में सन्नाटा: एप्टेक तिराहे से नीचे वाले क्षेत्रों—शनि मंदिर, पांडे गांव, कुजौली, न्यू सरस्वती बिहार कॉलोनी, जीआईसी और शिवाजी नगर में लोगों ने सुरक्षा के लिहाज से रात 10 बजे के बाद घरों से बाहर निकलना बंद कर दिया है।

Share This News