चतुर्थ उत्तराखण्ड राज्य ओलम्पिक खेलों के तीसरे दिन फुटबाल पुरूष वर्ग मे हरिद्वार व देहरादून के बीच फाइनल मैच खेला गया
न्यूज होम लाइव व्यूरो संदीप पांडेः-
रूद्रपुर 12 नवम्बर- चतुर्थ उत्तराखण्ड राज्य ओलम्पिक खेलों के तीसरे दिन फुटबाल पुरूष वर्ग मे हरिद्वार व देहरादून के बीच फाइनल मैच खेला गया जिसमे देहरादून की टीम मे 4-1 से जीत दर्ज की। फुटबाल महिला वर्ग मे नैनीताल व देहरादून के बीच फाइनल मैच खेला गया जिसमे देहरादून की टीम द्वारा 4-2 से जीत दर्ज की।
पुरूष हाॅकी का सेमीफाइनल उधमसिंह नगर व हरिद्वार के बीच खेला गया जिसमे उधमसिंह नगर की टीम द्वारा 4-3 से जीत दर्ज की गई। दूसरा सेमीफाइनल नैनीताल व देहरादून के बीच खेला गया जिसमे मैच 1-1 से ड्रा रहा पेनाल्टी स्ट्रोक से देहरादून की टीम द्वारा 5-4 से जीत दर्ज की गई। कल उधमसिह नगर व देहरादून के बीच फाइनल मैच खेला जायेगा। महिला हाॅकी के सेमीफाइनल हरिद्वार व अल्मोडा के बीच खेला गया जिसमे हरिद्वार की टीम 4-0 से जीती। दूसरा सेमीफाइनल पिथौरागढ व देहरादून के बीच खेला गया जिसमे मैच 1-1 से ड्रा रहा पेनाल्टी स्ट्रोक मे पिथौरागढ द्वारा जीत दर्ज की गई। कल हरिद्वार व पिथौरागढ के बीच फाइनल मैच खेला जायेगा।
बैडमिन्टन पुरूष वर्ग मे हरिद्वार की टीम चैम्पियनशिप मिली। बालिका वर्ग मे अल्मोडा को टीम चैम्पियनशिप मिली। बैडमिन्टन सिंगल पुरूष मे हिमांशु तिवारी अल्मोडा विनर, चिराग यादव हरिद्वार रनर, बालिका सिंगल मे स्नेहा रजवार अल्मोडा विनर, हिमांशी रावत अल्मोडा रनर, बालिका डबल मे अर्पणा दत्त व श्रेया वत्स उधमसिंह नगर विनर, आरती व वर्तिका अल्मोडा की रनर रही। पुरूष डबल मे नैनीताल के हेम पाण्डे व देवेश विनर, अल्मोडा के मोहित तिवारी व दीपक रनर रहे। मिक्स डबल मे अल्मोडा के मोहित तिवारी व स्मृति नगरकोटी विनर, उधमसिह नगर के अक्श सरकार व अर्पणा दत्ता रनर रहे।
वाॅलीवाल पुरूष वर्ग मे देहरादून व हरिद्वार के बीच मैच खेला गया जिसमे हरिद्वार द्वारा 25-16, 25-18, 25-15 से जीत दर्ज की गई। वाॅलीवाल महिला वर्ग मे देहरादून व नैनीताल के बीच मुकाबला हुआ जिसमे देहरादून की टीम ने 25-15, 25-23, 25-10 से जीत दर्ज की।
टेबल टेनिस मे पुरूष वर्ग मे नैनीताल के कल्पिश चैसाली, पियुष कुमार, कृष्णा गुप्ता व विवेक तिवारी विनर व देहरादून के नितिन गोसाई, अतीभ अहमद व ईसान तरियाल रनर रहे। टेबल टेनिस मे महिला वर्ग मे उधमसिह नगर की ज्योति भारती, नीतू टम्टा, पूजा रावत, खुशबू नेगी विनर व नैनीताल की रसिका खुल्लर, बबीता जोशी, चांदनी जोशी, प्रतीक्षा आर्य रनर रही।

