LatestNewsहरियाणा

चुनाव के दौरान आमजन को सुरक्षा का विश्वास दिलाने को पुलिस ने किया फ्लैग मार्च किया।

https://youtu.be/xdw1iw8nb3E

चुनाव के दौरान आमजन को सुरक्षा का विश्वास दिलाने को पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

झज्जर पुलिस व केंद्रीय सशस्त्र बल ने संयुक्त रूप से किया फ्लैग मार्च

झज्जर

शनिवार को प्रवर पुलिस अधीक्षक श्री अशोक कुमार आईपीएस के नेतृत्व में झज्जर पुलिस व केंद्रीय सशस्त्र बल के जवानों ने जिला में शांति एवं सुरक्षा का संदेश देते हुए फ्लैग मार्च किया। झज्जर पुलिस द्वारा आगामी 12 मई को जिला में होने वाले लोकसभा आम चुनावों को शांतिपूर्वक एवं निष्पक्ष ढंग से सम्पन्न कराने के लिए सुरक्षा के पुख्ता प्रबन्ध किये गए हैं। चुनावों के दौरान मतदाता अपने मत का बिना किसी डर अथवा दबाव के अपनी इच्छानुसार प्रयोग कर सकें। चुनाव भयमुक्त वातावरण एवं शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो, इसके लिए एसएसपी श्री अशोक कुमार आईपीएस की अगुवाई मे झज्जर जिला के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जिला पुलिस व केंद्रीय सशस्त्र बल की टुकड़ियों द्वारा संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च किया गया।
एसएसपी श्री अशोक कुमार आईपीएस ने बताया कि आगामी 12 मई को झज्जर जिला के चारों विधानसभा क्षेत्रों झज्जर, बेरी, बादली तथा बहादुरगढ़ में चुनाव को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्वक तथा भयमुक्त माहौल में सम्पन्न कराने के लिए सुरक्षा के पुख्ता प्रबन्ध किये गए है। चुनाव में प्रत्येक मतदाता को सुरक्षा का एहसास दिलाने व पुलिस की उपस्थिति दर्ज कराने तथा असामाजिक शरारती तत्वों पर नकेल डालने के लिए जिला पुलिस व केंद्रीय सशस्त्र बल की संयुक्त टुकड़ी ने जिला के शहरी एवं ग्रामीण इलाकों खासकर संवेदनशील व अति संवेदनशील गावों में फ्लैग मार्च किया। उन्होंने बताया कि जिले का प्रत्येक मतदाता निर्भिक होकर अपने मत का स्वेच्छा से इस्तेमाल करे, मतदान के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने में किसी तरह की कोई रुकावट अथवा चुनाव के दौरान किसी तरह की गड़बड़ी ना हो इसके लिए ठोस प्रबंध किए गए हैं। किसी भी तरह की गड़बड़ी अथवा शांति बनाये रखने में रूकावट डालने के किसी भी तरह के प्रयास को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि चुनावों के दौरान किसी भी तरह की अफवाह फैलाने वाले, गड़बड़ी करने वाले असामाजिक शरारती तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
प्रवर पुलिस अधीक्षक श्री अशोक कुमार ने बताया कि जिला के ग्रामीण इलाको में आमजन को शांति एवं सुरक्षा का विश्वास दिलाने व आम मतदाता को निर्भीक होकर अपना मत अपनी स्वेच्छा से डालने व पुलिस की उपस्थिति दर्ज कराने के लिए शनिवार को डीएसपी मुख्यालय झज्जर रणबीर सिंह तथा डीएसपी बहादुरगढ़ अजायब सिंह की मुख्य मौजूदगी में थाना प्रबंधक शहर झज्जर उपनिरीक्षक कुलदीप, थाना प्रबंधक सदर झज्जर उप निरीक्षक रमेशचंद्र, थाना प्रबंधक दुजाना, थाना प्रबंधक बेरी निरीक्षक नरसिंह, थाना प्रबंधक माछरोली उप निरीक्षक सुरेन्द्र,थाना प्रबंधक साल्हावास निरीक्षक बिजेंद्र सिंह, थाना प्रबंधक बादली, थाना प्रबंधक सदर बहादुरगढ़ निरीक्षक आनंद, थाना प्रबंधक शहर बहादुरगढ़ निरीक्षक देवेंद्र, थाना प्रबंधक लाइनपार बहादुरगढ़ निरीक्षक दिनकर व थाना प्रबंधक आसौदा निरीक्षक बाबूलाल की मौजूदगी मे जिला पुलिस के जवानों व केंद्रीय सशस्त्र बल की टुकड़ी सहित लगभग 250 जवानों ने झज्जर शहर, दुजाना, डीघल, बेरी सिटी एरिया, जहाजगढ़, छूछकवास, मातनहेल, सासरोली, साल्हावास, बिठला, सुबाना, ढाकला, रैइया, डावला, सुलोधा, गीजाड़ोद, रेवाड़ी रोड़ , खखाना मोड़, गुरुग्राम रोड़, याकूबपुर, बादली, बहादुरगढ़ शहर एरिया, मांडोठी चौक, डाबोदा तथा कबलाना आदि गांवों के एरिया में शांति एवं सुरक्षा का विश्वास दिलाते हुए फ्लैग मार्च किया गया।

Share This News