berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

चौकोड़ी में मूलनारायण रामलीला का भव्य शुभारंभ: नारद मोह से लेकर प्रभु श्री राम के जन्मोत्सव तक की लीला का भावपूर्ण मंचन।

चौकोडी न्यूज़ होम लाइव डिजिटल। 

​बेरीनाग। चौकोड़ी: मूलनारायण रामलीला कमेटी चौकोड़ी के तत्वावधान में आयोजित होने वाली ऐतिहासिक रामलीला का शुभारंभ धार्मिक एवं उल्लासमय वातावरण में हुआ। प्रथम दिवस की लीला का विधिवत उद्घाटन पूर्व संगीत निर्देशक किशन लाल शाह एवं हीरा सिंह कार्की द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।

​मंचन के पहले दिन स्थानीय कलाकारों ने नारद मोह, रावण द्वारा कैलाश पर्वत उठाना, कुंभकर्ण द्वारा वरदान मांगना तथा रावण के अत्याचारों से मुक्ति हेतु भगवान विष्णु के श्री राम अवतार (राम जन्म) तक के प्रसंगों का सजीव एवं भावपूर्ण मंचन किया। कलाकारों के शानदार अभिनय और संगीत के तालमेल ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

​इस मौके पर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष व जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मण सिंह कार्की, उपाध्यक्ष दीपक उप्रेती, व्यवस्थापक हरीश खाती, हरीश कोरंगा, सह संयोजक हरीश चुफाल, सचिव कैप्टन नंदलाल, कोषाध्यक्ष जगदीश सुप्याल, रूप सिंह पपोला, भीम सिंह मेहरा, रमेश पांडे, चंचल मेहता, गणेश बृजवाल, भगवान गैड़ा, शंकर जोशी, चंदन मेहरा, भास्कर पंत, चंचल रावत, मोहित मेहरा, मनोज मेहरा, गोल्डी खड़ायत तथा मंदिर के पुजारी तारा दत्त पाठक उपस्थित रहे।

​कार्यक्रम में मातृशक्ति की भी विशेष भागीदारी रही, जिसमें बबीता मेहरा, रेखा मेहरा, रूपा कार्की, निर्मला चुफाल, गीता महरा, रानी रौतेला, गीता पाठक और गंगा राठौर प्रमुख रूप से मौजूद रहीं। वहीं, संगीत का कुशल संचालन संगीत निर्देशक महेश जोशी व नितिन ने किया, जबकि कलाकारों के श्रृंगार में मेकअप मास्टर धीरज जोशी और व्यवस्था में निर्मल डसीला का सराहनीय योगदान रहा। पहले दिन की लीला का आनंद लेने के लिए क्षेत्र से बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे।

Share This News