चौसाला से नौलडा सडक़ भष्टाचार की भेट चढी…लोगो ने विभाग को दी आन्दोलन की चेतावनी।
उत्तराखण्ड
न्यूज होम लाइव नेटवर्क के लिए पूजा कार्की की रिर्पोट
थल। चौसाला से नौलडा सडक़ भष्टाचार की भेट चढ रही है।क्षेत्र पंचायत सदस्य चौसाला के देवेंद्र सिंह धानिक ने बताया की सडक़ मे जगह क्षतिग्रस्त है,ठेकेदार का पता नहीं है, लेबर अपनी मर्जी से निर्माण कार्य कर रही है, सडक़ का अलामेन्ट का कोई पता नहीं है, सडक़ के किनारे पैराफिट का निर्माण हो रहा है, कोई पत्थर का कोई सिमेंट से कोई सीमेंट भरकर बनाये जा रहे है, साइड मे न जेई है ना ठेकेदार का पता है, सडक़ की लम्बाई 20.825 कि.मी है, जिसकी लागत 1553.99 लाख थी, पाच वषों मे लागत 54.24 लाख है, सडक़ का कार्य 23/12/2016 से शुरू था और समाप्ति की तिथि 22/06/2018/ थी, आज 26/05/2020/ हो गई है, सडक़ को देखकर लगता है कि कम्पनी वुडहिल इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड डी 42 आर डी सी रामनगर गाजियाबाद उत्तर प्रदेश द्वारा किया जा रहा है, पी एम जी एस वाई पी डब्ल्यू डी धारचूला पिथौरागढ उत्तराखंड ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा वित्त पोषित है, सड़क बनाने के कार्य को रामभरोसे छोडा गया है, अभी पराफिट बनाने इतनी धाधली हो रही है जबकि इससे पहले सडक मे इस्कवर, काजवे, दिवारें बनाई गई है, चौसाला लेग मड भट्टीगाव अधौली दड़मौली घंघौली आमथल कौली अस्याली ब्लाऊ बलीगाढ होते हुए नौलडा मुनस्यारी मोटर सडक़ मे मिलने वाली है। पूलों का काम अधुरा है, करीब बीस हजार से अधिक की आबादी को इससे फायदा मिलता लेकिन कम्पनी की लापरवाई से गरीब जनता को इसका खामियाजा भुगतना पढ रहा है पाच साल पूरे होने को है काम जैसा का तैसा है, चौसाला के सामाजिक कार्यकर्ता त्रिलोक सिंह कार्की, क्षेत्र पंचायत सदस्य देवेंद्र सिंह धानिक ने कहा की अगर विभाग इस ओर ध्यान नही देता है तो लाकडाउन के बाद इसकी शिकायत प्रधानमंत्री एवं केन्द्रीय भूतल मंत्रालय से की जायेगी और विभाग के खिलाफ उग्र आंदोलन किया जायेगा।

