छःजेरिकिन में 185 लीटर डीजल के साथ तीन आरोपी पकडाये
न्यूज होम लाइव व्यूरो मुकेश भारती
हरदीबाजार :- आज दिनांक 26/5/19 को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम रेकी चौकी हरदी बाजार में तीज राम पटेल के बाड़ी में तीज राम पटेल , राजेश पटेल ,छत्रपाल पटेल , तीनों दीपका खदान से डीजल चोरी 6 जेरिकर बिक्री करने की फिराक में हैं मुखबिर सूचना पर हरदी बाजार पुलिस द्वारा घेराबंदी कर रेड किया गया ग्राम रेकी में तीनों आरोपियों के कब्जे से कुल 06 जेरिकेन भरा हुआ डीजल 185 लीटर, कीमत.13000 रूपये कि जप्त किया गया है तथा चौकी हरदी बाजार के इस्तगासा क्रमांक 4/19 धारा 41(1-D) crpc/379,34 IPC कायम कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय भेजा गया है! उक्त कार्यवाही में चौकी हरदी बाजार के प्रधान आरक्षक अश्वनी वर्मा नंदलाल टंडन, आरक्षक तस्लीम आरिफ ,संजय चंद्रा, कमल की मुख्य भूमिका रही । वही आप को बता दे कि दीपका-गेवरा कोयला खदान क्षेत्र में डीजल चोरी की घटना छुट-पूट पुलिस को धुल झोक कर चल रही है ।

