छत्तीसगढ़ खबरें फटाफट
छत्तीसगढ़ खबरें फटाफट, मुकेश भारती के साथ :-
✔ दैनिक मितान समाचार पत्र द्वारा किये जा रहे सर्वे को मिल रहा बेहतर प्रतिसाद.”कोरबा विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी” के रूप में आप भी अपनी पसंद बताये और अपना वोट दे. आपके द्वारा किया गया वोट गोपनीय रहेगा.
✔ कुदमुरा वन परिक्षेत्र में हाथियों का उत्पात जारी. रेस्ट हाऊस के बाउंड्रीवाल को किया क्षतिग्रस्त, 20 किसानों की फसल को किया चौपट.
✔ आम आदमी पार्टी के राज्य सभा सांसद संजय सिंह कल कोरबा प्रवास पर. आप की रैली और जनसभा में होंगे शामिल.
✔ संसदीय सचिव लखन लाल देवांगन ने कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायतों में 52 लाख 50 हजार के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन.
✔ नगर निगम के वार्ड क्र. 01, 51 48 व 62 में 32 लाख रूपये के विद्युतीकरण कार्यो का महापौर रेणु अग्रवाल ने किया भूमिपूजन.
✔ माटी मंच के संयोजक अमरनाथ अग्रवाल ने विभिन्न वार्ड में लोगो की ली बैठक.
✔ समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने आचार संहिता लागू होते ही नियमों का कड़ाई से पालन करने और मीजल्स रूबेला अभियान में शत प्रतिशत बच्चों को टीका लगाने के दिए निर्देश.
✔ अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर पार्षद लुकेश्वर चौहान ने वृद्धजनों का किया सम्मान.
✔ कुसमुंडा थाना अंतर्गत ग्राम मनगांव और रामपुर चौकी अंतर्गत पथर्रीपारा में फांसी लगाकर दो ने की खुदकुशी.
✔ उरगा: ग्राम करमंदी में बिच्छू के डंक मारने से घायल महिला की मौत.
✔ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादूर शास्त्री की जयंती पर गांधी चौक एवं शास्त्री चौक पर कांग्रेस देगी श्रद्धांजलि.
✔ हरदीबाजार चौकी क्षेत्रांतर्गत ग्राम उतरदा के समीप हुए सड़क हादसे में घायल अधेड़ ने दम तोड़ा.
✔ कोरबा से रायपुर ले जाया जा रहा कबाड़ कोनी में पकड़ाने की खबर.
✔ बालको, हरदीबाजार एवं करतला क्षेत्र में घटित मारपीट के मामलों में जुर्म दर्ज.
✔ बांगो थाना अंतर्गत ग्राम बंजारी में शौचालय निर्माण की मजदूरी मांगने पर सरपंच पति ने दंपत्ति को पीटा.
✔ करतला थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर में महिला को बंधक बनाकर मारपीट के मामले में जांच में जुटी पुलिस.
✔ पाली: नुनेरा बस स्टैण्ड के समीप अवैध रूप से कोयला भरकर बिलासपुर की ओर जा रहे पिकअप का निकला पहिया. पुलिस ने वाहन को जब्त करते हुए जांच पड़ताल की शुरू.
✔ आदिवासी उरांव, मुंडा, खड़िया कल्याण समिति के तत्वाधान में कल्याण मण्डप एनटीपीसी जमनीपाली में करमा उत्सव सांस्कृतिक महा सम्मेलन का किया गया आयोजन.
✔ एनटीपीसी में राज्य जूनियर फूटबाल स्पर्धा प्रारंभ. पहले दो मैचों में बालौद और सूरजपुर की टीम रही विजयी.
✔ 78 बालकोकर्मियों को मिला ‘माह का श्रेष्ठ कर्मचारी’ पुरस्कार.
✔ गांधी जयंती के अवसर पर योग एवं प्राणायाम अभ्यास दो अक्टूबर को.
✔ सांसद आदर्श ग्राम कोरकोमा में स्वच्छता ही सेवा है, कार्यक्रम कल.
✔ मीजल्स रूबेला अभियान 06 अक्टूबर से. 09 माह से 15 वर्ष तक के समस्त बच्चों को एम.आर. का लगाया जायेगा टीका.
✔ कलेक्टर ने मोटर सायकल सह आइस बाक्स का किया वितरण.
✔ कोरबा ब्लाक के ग्राम गोढ़ी में अस्पृश्यता निवारण शिविर कलl

