FEATUREDLatestNewsछत्तीसगढ़

जयाकिशोरी की श्रीमद्भागवत कथा आज से धमतरी में


मुकेश भारती / अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट


धमतरी — अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कथावाचिका सुश्री जयाकिशोरी जी की सुमधुर वाणी में आज 04 दिसंबर बुधवार से धमतरी में श्रीमद्भागवत कथा प्रारंभ होने जा रही है जो 10 दिसंबर तक चलेगी। सर्वप्रथम पुरानी कृषि उपजमंडी से विशाल कलश और भागवत महात्म्य शोभायात्रा आज  दोपहर 12:00 बजे निकलेगी। कल 05 दिसंबर गुरुवार को दोपहर 3:00 बजे से कथा प्रारंभ होगी। इस दिन माता अनुसुइया, वराह अवतार, सती चरित्रकथा और शिव विवाह होगा। 06 दिसंबर शुक्रवार को जड़भरत की कथा, राजादक्ष की कथा और प्रहलाद चरित्र सुनायी जायेगी। 07 दिसंबर दिन शनिवार को वामनअवतार श्रीराम जन्मोत्सव, श्रीरामकथा और श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया जायेगा। 08 दिसंबर दिन रविवार को गोवर्धन पूजा, छप्पन भोग और नवनीत लीला होगी। 09 दिसंबर दिन सोमवार को गोपी उद्धव संवाद, रासलीला और रुक्मणी विवाह होगा। 10 दिसंबर दिन मंगलवार को सुदामाचरित्र, कथा विराम और फूलों की होली सुबह 11:00 बजे से खेली जायेगी। इसी दिन हवन पूजन और महाप्रसादी भंडारे का भी आयोजन किया जायेगा। श्रीमद् भागवत ज्ञानयज्ञ कथा श्रवण करने हेतु लगभग आठ हजार भक्तजनों के बैठने की व्यवस्था की गयी है। श्रीमद्भागवत कथा के लिये रामलीला मैदान में विशाल गोवर्धन पर्वत बनाया गया है जिसमें जौ , मक्का , ज्वार , बाजरा , गेंहूँ , अर्जुन , आँवला , बादाम ,जामुन अलग अलग प्रकार के 3500 पौधे लगाये गये हैं। कथा विश्राम के बाद महाप्रसादी वितरण के साथ लोगों को प्रसाद के रूप में यह पौधा भी वितरित किया जायेगा।

Share This News