berinagFEATUREDGeneralHealthLatestNewspithoragarhuttarakhand

जाडापानी में 7 पॉजिटिव, माइक्रो कंटेंमेंट जोन घोषित

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-

बेरीनाग। विकास खंड गंगोलीहाट के जाडापानी में सात लोग कोरोना पांजिटिव आने के बाद एसडीएम बीएस फोनिया और प्रभारी चिकित्साधिकारी डा.पवन कार्की के
नेतृत्व में स्वास्थ्स विभाग की टीम गांव में पहुंची। जहां गांव में पॉजिटिव आये हुए ग्रामीणों के सम्पर्क में आये अन्य लोगों का भी सैम्पल लिया गया। एक व्यक्ति को कोविड केयर सेंटर गंगोलीहाट भेजा गया। जबकि अन्य
को होम आईसोलेट किया गया। गंगोलीहाट क्षेत्र में 18 कोरोना पांजिटिव मिले है। एसडीएम बीएस फोनिया ने बताया कि गांवों में लगातार सैम्पलिंग की जा रही है।
पूर्व में चहज गांव में कोरोना मिलने के बाद मोइक्रो कंटेंमेंट जोन धोषित किया गया। उन्होने लोगों कोरोना के लक्षण दिखाई देने पर प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को सूचना देने की अपील करते हुए मास्क लगाकर घरों से बाहर निकलने और बिना कार्य के घरों से बाहर नही आने की अपील की है।

 

Share This News