FEATUREDGeneralHealthLatestNewspputtarakhandउत्तराखंडउधमसिंह नगर

18 प्लस के युवाओं को लगा कोरोना का टीका।

18 प्लस के युवाओं को लगा कोरोना का टीका

दीपक भारद्वाज सितारगंज

सितारगंज कोरोना को हराने के लिये 18 प्लस के युवाओं ने जीआईसी परिसर में वैक्सीन लगवाई। स्वास्थ्य विभाग के कैंप में करीब 100 लोगों का टीकाकरण किया गया। एसडीएम मुक्ता मिश्र, कोतवाल सलाउद्दीन खान कैंप में मौजूद रहे।गुरुवार को नगर के वार्ड पांच स्थित राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में स्वास्थ्य विभाग ने विधायक सौरभ बहुगुणा के निर्देश पर 18 प्लस टीकाकरण कैंप का आयोजन किया था। टीकाकरण कैंप में काफी संख्या में लोग पहुंच गए थे। स्वास्थ्य विभाग कर्मियों ने रजिस्ट्रेशन के आधार पर करीब 100 लोगों को कोरोना से सुरक्षित रखने वाली वैक्सीन की डोज लगाई। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारी टीकाकरण कैंप में पहुंचे, और उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्था देखी। इधर रेड क्रॉस सोसाइटी के सदस्यों ने भी कैंप में पहुंचकर सहयोग किया। इससे पूर्व विधायक सौरभ बहुगुणा के निर्देश पर सभासद रवि रस्तोगी ने टीचर कॉलोनी, जेलकैम्प रोड, बिजली विभाग कार्यालय में 45 प्लस के लोगों के लिए टीकाकरण का कैंप लगवा कर कोरोना वैक्सीन की डोज लगवाई। सभासद के इस प्रयास के कारण टीकाकरण कैंप का सैकड़ों लोग लाभ ले चुके हैं। इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर राजेश आर्य, मयंक नैनवाल, डॉक्टर दिव्या मित्तल, एचेता देवी, एसएसआई सुधाकर जोशी, सभासद रवि रस्तोगी, सिपाही जगदीश लोहानी, दीपक जोशी, कांता शर्मा, गंगा देवी, धना बोरा, रविंद्र जिंदल, प्रिंस रस्तोगी, मनोज रस्तोगी आदि लोग मौजूद रहे।

हेल्थ विभाग की लापरवाही से परेशान हुए लोग

सितारगंज 18 प्लस कोरोना टीकाकरण कैंप में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के कारण लोग परेशान हुए। परेशान लोगों का तकनीकी खामियों के कारण टीकाकरण नहीं हो सका। सभासद रवि रस्तोगी ने आरोप लगाया कि स्वास्थ्य विभाग ने आरोग्य सेतु एप पर रजिस्ट्रेशन के बाद कैंप में पहुंचे लोगों को शेड्यूल यानी तिथि की जानकारी नहीं दी थी। इस वजह से परिवार के साथ टीकाकरण कैंप में पहुंचे पंजीकृत कुछ लोग परेशान हुए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही की शिकायत विधायक से भी की है।

Share This News