जिलाधिकारी आनन्द स्वरूप, मुख्य विकास अधिकारी द्वारा एक विशेष पहल करते हुए वर्चुअल/वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से

न्यूज होम लाइव संवाददाता दीपक जोशी:-
पिथौरागढ़।कोरोना संक्रमण की रोकथाम हेतु ग्रामीण स्तर पर की जा रही व्यवस्थाओं व गांव स्तर पर बनाए गए कोरन्टीन सेंटर व होम आइसोलेशन में की जाने वाली विभिन्न व्यवस्थाओं, इनके संचालन तथा कोरोना संक्रमण की रोकथाम हेतु माननीय ग्राम प्रधानों का विशेष सहयोग प्रशासन को लगातार प्राप्त हो रहा है। जिलाधिकारी आनन्द स्वरूप, मुख्य विकास अधिकारी द्वारा एक विशेष पहल करते हुए वर्चुअल/वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले के सभी ग्राम प्रधानों से विकासखण्ड वार वार्ता की जा रही है। जिलाधिकारी द्वारा वर्चुअल के माध्यम से जहां एक ओर गांव की कोरोना संक्रमण के नियंत्रण हेतु आ रही विभिन्न समस्याओं की जानकारी ग्राम प्रधानों से ली जा रही है, वहीं कोरोना संक्रमण की रोकथाम हेतु ग्राम स्तर पर विशेष सहयोग की अपील करते हुए संक्रमण की रोकथाम हेतु उनके सुझाव भी लिए जा रहे हैं।
जिलाधिकारी द्वारा चार पालियों में जिले के विकास खण्ड मूनाकोट,डीडीहाट,गंगोलीहाट व बेरीनाग के ग्राम प्रधानों के साथ वर्चुअल बैठक कर गाँव स्तर पर कोरोना संक्रमण की रोकथाम हेतु किए जा रहे कार्यों व व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए सभी से सहयोग की अपील की। जिलाधिकारी ने कहा कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम हेतु त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों का विशेष सहयोग आवश्यकीय है जो मिल भी रहा है। जिलाधिकारी ने कहा कि गांव में कोरोना का प्रसार न पंहुचे इस हेतु जो भी बाहरी व्यक्ति व प्रवासी गांव में प्रवेश करता है उसे पंचायत घर व किसी सरकारी भवन में कोरन्टीन में रखा जाय। अगर आरटी पीसीआर रिपोर्ट में वह पॉजिटिव पाया जाता है तो उसे आइसोलेट किए जाने हेतु तत्काल नजदीकी चिकित्सालय से संपर्क किया जाय।इस हेतु ग्राम स्तर पर जो निगरानी टीम बनाई गई है वह सक्रिय रूप से कार्य करें, ग्राम प्रधान इस कार्य में क्षेत्रीय पटवारी,ग्राम विकास व ग्राम पंचायत विकास अधिकारी,एएनएम, आशा,आंगनबाड़ी की सहायता ले सकते हैं इस कार्य को सभी को आपसी सहयोग व समन्वय के साथ करना होगा। जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधानों से कहा कि सभी को मिलकर जन सहयोग से इस महामारी को खत्म करना होगा। *जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि प्रत्येक गांव में कोविड संक्रमण की रोकथाम आदि हेतु 20 हजार रुपये की धनराशि 14 वे वित्त से व्यय करने की स्वीकृति दी गई है। इस हेतु ग्राम प्रधान इस निधि से उक्त धनराशि व्यय कर सकते हैं।उन्होंने कहा कि यदि ग्राम सभा में स्थित कोरन्टीन सेंटर में अतिरिक्त सौचालय निर्माण आदि व्यवस्थाओं की आवश्यकता है तो उन कार्यों की अनुमति लेकर संबंधित ग्राम प्रधान अपने स्तर से कर लें, जिस हेतु धनराशि उपलब्ध करा दी जाएगी*। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी गांवों में मेडिकल किट,ऑक्सीमीटर, थरमामीटर उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने सभी आशा कार्यकर्तीयों से कहा कि गांव में प्रतिदिन लोगों के स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी व स्थिति अपने विकास खण्ड स्तर पर अपने चिकित्साधिकारी को उपलब्ध कराएं। किसी भी व्यक्ति को कोई बीमारी,बुखार आदि की शिकायत होती है तो तत्काल उसे दवा उपलब्ध कराते हुए उनकी सैम्पलिंग भी करा ली जाय, ताकि संक्रमण के प्रसार को रोका जा सके। वर्चुअल बैठक में विभिन्न ग्राम प्रधानों द्वारा कोविड संक्रमण की रोकथाम हेतु वर्तमान में आ रही विभिन्न समस्याओं के साथ हेतु उसके रोकथाम के लिए विभिन्न सुझाव भी सांझा किए। जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि सभी विकास खंड स्तर पर प्रत्येक ग्राम प्रधानों का एक व्हाट्सएप ग्रुप तैयार कर लिया गया है उसके माध्यम से उनके गांव में आने वाले प्रत्येक प्रवासी व्यक्ति की भी जानकारी दी जा रही है ताकि आने वाले व्यक्ति को कोरन्टीन किया जा सके।
जिलाधिकारी ने सभी ग्राम प्रधानों को संबोधित करते हुए कहा कि गांव में किसी भी प्रकार की भयावह स्थिति उत्पन्न न हो इस हेतु सभी को सचेत रहकर मिलजुल कर इस महामारी को समाप्त करने हेतु कार्य करना होगा। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अनुराधा पाल द्वारा भी सभी ग्राम प्रधानों को संबोधित करते हुए कोरोना संक्रमण की रोकथाम हेतु सहयोग प्रदान करने के साथ ही विभिन्न जानकारियां दी गई। उन्होंने कहा कि 45 वर्ष की अधिक उम्र के जिन व्यक्तियों द्वारा अभी तक वैक्सीन नहीं लगाई गई है वह शीघ्र ही लगा लें तथा 18 से 44 वर्ष उम्र के व्यक्ति अपना पंजीकरण अवश्य ही करा लें। जिलाधिकारी ने सभी ग्राम प्रधानों से कहा कि अगर क्षेत्र में संबंधित पटवारी,ग्राम विकास व ग्राम पंचायत विकास अधिकारी आदि कर्मचारी अनुपस्थित रहते हैं तो तत्काल अपने क्षेत्र के उप जिलाधिकारी को अवगत कराएं। जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधानों द्वारा मनरेगा कार्यों में मनरेगा कर्मियों के हरताल के कारण हो रही समस्या पर अवगत कराया कि उक्त संबंध में शीघ्र ही शासन स्तर वार्ता की जा रही है।
वर्चुअल बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अनुराधा पाल,अपर जिलाधिकारी आर डी पालीवाल,मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ एच सी पंत,डीपीआरओ हरीश आर्य समेत विकास खंड मूनाकोट, डीडीहाट,गंगोलीहाट व बेरीनाग के ग्राम प्रधान व पंचायतीराज विभाग,स्वास्थ्य विभाग के कार्मिक आदि उपस्थित रहे।

