FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhuttarakhand

जिलाधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदण्डे ने कृषक पूरन सिंह के खेत में फसल धान में क्रॉप कटिंग प्राप्त आकड़ो को CCE app के माध्यम से प्रधान मंत्री फसल बीमा पोर्टल पर अपलोड किया गया।

पिथौरागढ़,न्यूज होम लाइव नेटवर्क

पिथौरागढ। जिलाधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदण्डे की उपस्थिति में तहसील पिथौरागढ़ के पपदेव ग्राम में कृषक पूरन सिंह के खेत में फसल धान में क्रॉप कटिंग प्रयोग 30 वर्ग मीटर के निर्धारित प्लाट में सम्पन्न किया गया तथा प्राप्त आकड़ो को CCE app के माध्यम से प्रधान मंत्री फसल बीमा पोर्टल पर अपलोड किया गया। जनपद अंतर्गत होने वाले सभी क्रॉप कटिंग के आंकड़ों के आधार पर कृषि निदेशालय द्वारा जनपद में कुल फसल उपज का अनुमान लगाया जाता है तथा बीमा कंपनी द्वारा कृषकों को बीमे की धनराशि दी जाती है । इस दौरान जिलाधिकारी ने स्थानीय किसानों से क्षेत्र में फसल तथा उपज आदि से संबंधित जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान नायब तहसीलदार पंकज चंदोला, राजेश खाती अपर सांख्यकीय अधिकारी, राजस्व उप निरीक्षक जीवन पुनेठा,भरत मेहरा व फसल बीमा कंपनी के प्रतिनिधि आदि मौजूद रहे।

Share This News